झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम का स्‍कोर अब तक नहीं हुआ जारी, क्या है वजह

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2020 - 05:35 PM (IST)

नई दिल्ली:  झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से कंबाइंड सिविल सर्विस एग्जाम 2016 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत नंबर अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन अब झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने रिजल्ट जारी ना होने के पीछे टेक्निकल कारण बताए हैं। बता दें कि झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस एग्जाम 2016 का रिजल्ट 21 अप्रैल को जारी किया गया था। इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के लिए परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के इंटरव्यू 24 फरवरी से 7 मार्च तक चले थे। 

JPSC

JPSC झारखंड सिविल सर्विस के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमिनरी और मेन एग्जाम के आधार पर करता है, मेन एग्जाम में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होते हैं। स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम (2016) के लिए नोटिफिकेशन 2016 में ही जारी की गई थी. प्रीलिमिनरी एग्जाम 18 दिसंबर 2016 को आयोजित किया गया था इसका रिजल्ट 23 फरवरी 2017 को जारी किया गया था।

प्रीलिमिनरी परीक्षा में 5,138 उम्मीदवारों को सफलता मिली थी। बता दें कि अब तक राज्य सरकार ने साल 2017, 2018 और 2019 के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित नहीं की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News