ये हैं भारत के टॉप MBA इंस्टीट्यूट, जहां बिना कैट किए मिलेगी एडमिशन

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 02:01 PM (IST)

नई दिल्ली: अगर आप एमबीए करने की सोच रहे हैं और वो भी बिना कैट परीक्षा में शामिल हुए तो निराश होने की जरूरत नहीं है। देश में ऐसे प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेज हैं, जो कैट स्कोर के बिना अपने भी एडमिशन देते हैं। 


फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (नई दिल्ली)

यहां जैट स्कोर (Xavier Aptitude Test) के आधार पर भी एडमिशन पाया जा सकता है यदि आपका स्कोर कटऑफ की सीमा में आता है, तो आपको यहां सीट मिल सकती है। इसलिए आपको जैट में काफी अच्छा स्कोर करना होगा।

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, (जमशेदपुर)

जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में भी  जैट स्कोर के आधार पर ही एडमिशन दिए जाते हैं। इंस्टीट्यूट को देश के सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूल्स में माना जाता है. यहां अनेक एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स और डॉक्टोरल फैलो प्रोग्राम्स भी कराए जाते हैं, जिनमें भविष्यके लिए कई विकल्प होते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (नई दिल्ली)

यह भी एक लोकप्रिय संस्थान है। इसका फ्लैगशिप प्रोग्राम है मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन इंटरनेशनल बिजनेस. इसके अलावा यहां मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम्स, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स भी कराए जाते हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आरईसी)

देश के दक्षिणी भाग में यह सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट माना जाता है। कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए यहां आती हैं। इसलिए यहां से एमबीए करना अच्छा रहता है।


जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (लखनऊ)

यह संस्थान अपनी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन देता है। यहां प्लेसमेंट ऑप्शन अच्छे मिलते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News