भारत ने 200 नेपाली छात्रों को दी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 02:50 PM (IST)

काठमांडो :  नेपाल में भारतीय दूतावास ने बुधवार को यहां विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक के होनहार नेपाली छात्रों को 200 छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।  भारत - नेपाल आर्थिक  सहयोग के 50 साल पूरे होने के अवसर पर 2002 में भारत सरकार ने स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति शुरू की थी। योजना के शुरू होने के दौरान 50 होनहार नेपाली छात्रों को छात्रवृत्ति दी गयी थी।     

इस साल छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में 36 स्नातक पाठ्यक्रम शामिल है जिसमें एमबीबीएस, बीडीएस, बीई, बीएससी और बीबीए शामिल हैं। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में नेपाल के 50 जिलों के रहने वाले शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने एक बयान में यहां बताया कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में 45 प्रतिशत छात्राएं और 8 प्रतिशत दिव्यांग शामिल हैं। नेपाल में भारत के राजदूत मनजीव सिंह पुरी ने एक कार्यक्रम में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान नेपाल के शिक्षा सचिव खागा राज बराल भी उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News