HPTET Answer Key 2020: हिमाचल प्रदेश टीईटी 2020 की आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 01:32 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने एचपी टीईटी परीक्षा के लिए आंसर-की जारी कर दी है। HPTET 2020 की ये आंसर की नवंबर सत्र के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे फिशियल वेबसाइट के जरिए आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं।  

महत्वपूर्ण तारीखें:
HPTET 2020 परीक्षा कि तारीख: 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2020 तक।
आंसर-की जारी होने की तारीख: 31 दिसंबर 2020।
आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की तारीख: 6 जनवरी 2021

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से  HPTET 2020 नवंबर सत्र की परीक्षा 12 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। वहीं ये आंसक की प्रोविजनल है। अगर कोई उम्मीदवार एचपी टीईटी 2020 आंसर-की के किसी प्रश्न या उसके उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं या फिर उनका कोई आंसर सही चेक नहीं हुआ है और उन्हें रीचेक कराना है तो फिर वह 6 जनवरी, 2021 तक hpbosesopaperetting.43@gmail.com पर सहायक दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जो उम्‍मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें ही राज्य में संचालित स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए पात्र माना जाएगा। उम्‍मीदवार को परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने होंगे।

HP TET 2020 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर परीक्षा के लिए HP TET 2020 प्रोविजनल आंसर-की में से प्रत्येक के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भर कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपकी रिजल्ट प्रदर्शित होगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News