21 को सड़कों पर उतरेंगे  हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने शिक्षक

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 09:45 AM (IST)

हिसारः हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने शिक्षा विभाग की तरफ से 3200 अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को समय न बढ़ाने और वर्तमान स्कूलों की लिस्ट में नाम शामिल कराने की समय सीमा से पहले ही स्कूलों को नोटिस दिए जाने पर कड़ा रोष जताते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है, जिसकी शुरूआत 21 जुलाई से हिसार से होगी।   

 

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि इसके तहत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों के आवास का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा।   श्री कुंडू ने बताया कि प्रदेश भर के 3200 अस्थाई स्कूलों में पहली से 12वीं तक करीब सवा 12 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। अकेले दसवीं और 12वी कक्षा के करीब 2 लाख 40 हजार बच्चे हैं। वर्तमान में 1039 प्राइमरी व मिडल स्कूल तथा 2161 10वीं और 12वीं तक के अस्थाई स्कूल हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन स्कूलों को समय नहीं दिया जाना था तो एक अप्रैल से पहले नोटिस देना था।   

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले इन 3200 स्कूलों को स्थाई मान्यता प्रदान करने की चुनावी घोषणा पत्र में स्पष्ट तौर पर घोषणा की थी परंतु आज तक स्कूलों को स्थायी मान्यता नहीं दी गई।   उन्होंने मांग की कि गैर मान्यता स्कूलों को बंद करने की बजाए बीच का रास्ता निकालकर राहत दी जाए।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News