96 साल की उम्र में स्कूल जा रही है यह महिला, जज्बा देखकर हैरान रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 02:59 PM (IST)

नई दिल्ली:  हम सबकी स्कूल से जुड़ी कुछ खट्टी-मीठी यादें होती हैं। कई बच्चों को तो स्कूल जाना बिल्कुल भी पंसद नहीं होता लेकिन कुछ बच्चें अपनी एक भी क्लास मिस नहीं चाहते। पर आज जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसकी उम्र में स्कूल जाना शायद ही किसी ने सोचा हो। 


मेक्सिको की रहने वाली इस महिला का नाम Guadalupe Palacios हैंं। वह 96 साल की उम्र में भी स्कूल जाती हैं। जी हां, पढ़कर हैरान रह गए ना। भले ही बुढ़ापे की वजह से उनके चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस उम्र में भी वह स्कूल जाने का सपना पूरा कर रही हैं। पढ़ाई को लेकर उनके चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई देता है। बता दें, उम्र के इस पड़ाव में वह अपने 100वें जन्मदिन से पहले हाईस्कूल की पढ़ाई पूरा करना चाहती हैं। ये उनका सबसे बड़ा सपना है।

 

वह अपने पहले दिन स्कूल में यूनिफॉर्म पहन कर गई। यूनिफॉर्म में काले रंग की स्कर्ट और सफेद पोलो शर्ट पहनी थी। इसी के साथ उन्होंने अपना गुलाबी रंग का स्वेटर भी पहना था, जिसके बाद स्कूल में उनका बहुत प्यार से स्वागत किया गया। बता दें, उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। बचपन में अपने परिवार की मदद के लिए वह मकई और बीन्स के खेत में मदद की। जिस वजह से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News