मित्तल स्कूल ऑफ बिजनैस को मिला आई.आई.एम. और पंजाब यूनिर्वसिटी से आगे का रैंक

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 09:59 AM (IST)

जालंधर: मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एम.एच. आर.डी.) ने अपनी 2018 रैंकिंग्स विज्ञान भवन नई दिल्ली में जारी की है। मैनेजमैंट रैंकिंग में एल.पी.यू. के मित्तल स्कूल ऑफ बिजनैस को भारत में शीर्ष 40 स्कूलों में स्थान दिया गया है। 

पंजाब क्षेत्र में एल.पी.यू. का मैनेजमैंट विभाग सबसे ऊपर है। यहां तक कि एल.पी.यू. ने पंजाब यूनिर्वसिटी को पीछे छोड़ दिया है। ‘आऊटरीच एंड इनक्लूसिविटी’ श्रेणी में एल.पी.यू. को पूरे भारत में पहला स्थान दिया गया है। इस तरह एल.पी.यू. ने आई.आई.एम. अहमदाबाद और आई.आई.एम. बेंगलूर सहित सभी आई.आई.एम. को पीछे छोड़ दिया है।

एल.पी.यू. के फार्मैसी डिपार्टमैंट को भारत में 286 भाग लेने वाले संस्थानों में 26वां स्थान प्रदान किया गया है। इस तरह एल.पी.यू. ने 183 वर्ष पुराने मद्रास मैडीकल कॉलेज तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को पछाड़ा है।

माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी एन.आई.आर.एफ. सूची में आने वाले शीर्ष संस्थानों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘एन.आई.आर.एफ. भारत में सबसे ज्यादा प्रमाणित रैंकिंग प्रणाली है जिसमें कोई भेदभाव नहीं होता। एन.आई. आर.एफ. का यह तीसरा संस्करण है लेकिन अभी तक इसके खिलाफ कोई आरोप नहीं उठा है।’’  एल.पी.यू. के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा, ‘‘ऐसी प्रतिष्ठित रैंकिंग एल.पी.यू. में सभी को प्रोत्साहित करती है कि हम सभी कड़ी मेहनत से कार्य करते रहें।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News