19 साल के इस लड़के ने यू-ट्यूब देख बनाई एेसी कार...पढ़े पूरी खबर

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 05:04 PM (IST)

नई दिल्ली : कहते है इंसान अगर अपने मन में कुछ भी करने का इरादा बना ले और उस काम को करने के लिए एक जुनून के साथ आगे बढ़ा जाए तो असंभव काम को भी संभव बनाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कारनामा मुंबई के एक लड़के का है। आपको बता दें कि आजकल सोशल मीडिया को एक टाइमपास की तरह ही देखा जाता है कई लोग सोशल मीडिया से अपनी रोजी रोटी कमा रहे है तो कई लोग इससे फेमस हो रहे है। आमतौर पर हम यूट्यूब का उपयोग लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए करते है। यूट्यूब पर कई सारे काम के वीडियो भी होते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग अपने मनोरजंन के लिए ही देखते है।

लेकिन मुंबई के एक लड़के ने यूट्यूब का वो प्रयोग किया जो शायद ही कोई और सोच सकता था। मुंबई की सड़कों पर इन दिनों एक अलग तरह की कार दौड़ रही है। जिसे देखकर लोग अपनी आंखें नहीं हटा पा रहें है। ये कार है मुंबई के एक लड़के की। इस लड़के ने ये कार यूट्यूब देखकर बनाई हैं। इस लड़के का नाम (19) प्रेम ठाकुर हैं। हैरानी की बात तो यह है कि सीमित वित्तीय साधनों और बिना इंजीनियरिंग के ज्ञान के प्रेम इसे सीखने के लिए दृढ़ रहा।

बताया जा रहा है कि यूट्यूब ट्यूटोरियल्स की मदद से इस लड़के ने वह सब जानकारियां बटोरी जो उसे अपनी पसंद की कार बनाने के लिए चाहिए थी। अब इस कार को लेकर वह नवी मुंबई में घुमते नजर आते हैं। प्रेम ने कहा ’अगर मेरे पास खुद का इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता तो मेरे लिए यह बनाना बिलकुल संभव नहीं होता। इस कार को बनाने की लागत 2.5 लाख पड़ी लेकिन परिवार के समर्थन से वह अपने सपने को हकीकत में बदल पाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News