पूर्वी सिंहभूम में बंद होंगे और 612 सरकारी स्कूल, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 01:27 PM (IST)

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रथम चरण में 400 सरकारी प्राथमिक व मध्य स्कूलों विद्यालयों को बंद करने के बाद अब दूसरे चरण में 612 स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इसमें प्राथमिक, नव प्राथमिक व मध्य विद्यालय भी शामिल है। इन सारे स्कूलों में छात्रों की संख्या में 30 से 60 तक है।

PunjabKesari

दूसरे चरण में विद्यालयों को बंद करने की सूची सभी प्रखंडों में भेज दी गई है। इसके लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार स्कूलों का सत्यापन करें तथा नियमानुसार स्कूलों के विलय करने का प्रस्ताव 15 दिसंबर तक शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दें। जिला शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार पोटका प्रखंड में सबसे अधिक 127 तथा धालभूम प्रखंड में सबसे कम 28 स्कूल को बंद करने का प्रस्ताव है।

PunjabKesari


 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News