ये 5 जरूरी बातें दिलाएंगी सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2016 - 05:08 PM (IST)

अगर आप सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हो तो इसके लिए आपकी मेहनत और लगन बहुत जरूरी है। यह तैयारी करना आसान बात नही है इसके लिए आपको कठोर परिश्रम करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप अच्छी तैयारी कर पाएंगे और आपको सफलता के करीब जाने में मदद मिलेगी।  

1. नींद पूरी करना.

सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र 24 घंटों में से 18 या 19 घंटे तक पढाई करते हैं. जो जानकार लोग बताते हैं कि इस तरह से यह लोग खुद के स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। पूरी नींद लेने से आप ज्यादा अच्छे तरीके से तैयारी कर सकते हैं।

2. निराशा ना होएं.

किसी भी चीज में सफलता मिलने में वक्त लगता है। इससे कभी डरना नही चाहिए, धैर्य है से काम लेना चाहिए।

3. सीनियर से दोस्ती

जिन लोगों ने सिविल सर्विसेज को क्लियर कर लिया है, आप उसके टच में रहें और उनसे अपनी तैयारी के बारें में बात करते रहें। इससे आप में हौसला आएगा और काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

4. नशे की लत ना डालें

सिविल सर्विसेज वाले बच्चे, टेंशन के कारण जल्द ही काफी गंदे नशों की लत में पड़ जाते हैं। ऐसे बच्चे ना तो फिर सिविल सर्विसेज क्लियर कर पाते हैं और ना ही फिर किसी अन्य काम के लायक बचते हैं।

5. अपनी आप पर पूरा भरोसा रखें

आप लोग अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास रखें और जो लोग आपको बहकाते हैं, उनसे दूर रहें, क्योकि पैसे के दम पर सिविल सर्विसेज क्लियर करवाने का बोलकर कोई भी आपको बेवकूफ बना सकता है, इससे हमेशा बचें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News