परीक्षा में नकल रोकने के लिए डॉ दिनेश शर्मा ने दो कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 06:32 PM (IST)

नोएडा : उत्तर प्रदेश में चल रही दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के मकसद से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को सुबह दादरी क्षेत्र में दो इंटर कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया।  उन्होंने दोनों कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने का निर्देश दिया।     

उपमुख्यमंत्री सुबह अग्रसेन इंटर कॉलेज और मिहिर भोज इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने कल गाजियाबाद में भी औचक निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया था। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सभी चीजें सही पाई गई तथा कोई भी छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News