विद्यार्थी और स्कूलों के क्लास-रूम होंगे स्मार्ट

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 09:34 AM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थी और कक्षाएं, सभी स्मार्ट होंगे।  शर्मा आज यहां शासकीय नवीन कन्या उ.मा. एकीकृत विद्यालय, तुलसी नगर में स्मार्ट क्लास-रूम का भूमि-पूजन किया।

 

उन्होंने कहा कि भोपाल के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस बनाई जाएंगी। स्मार्ट क्लास होने से विद्यार्थी भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर स्मार्ट बनेंगे।  उन्होंने कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होने पर धीरे-धीरे सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस बनायी जायेंगी। स्मार्ट सिटी योजना में भोपाल स्मार्ट सिटी डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News