सी.आई.एस.एफ. ने स्कूलों को सुरक्षित बनाने के लिए पेशकश की

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 03:28 PM (IST)

नई दिल्ली  : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस. एफ.) ने बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए के.वी., डी.पी.एस, दून और सिंधिया जैसे देशभर के जाने-माने स्कूलों को पेशेवर सुरक्षा कंसल्टैंसी सेवाओं की पेशकश की है। अद्र्धसैनिक बल ने स्कूल प्रशासन को दर्जनों पत्र लिख कर कहा है कि वह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए ‘सुरक्षित’ माहौल बनाने में मदद कर सकता है जिसके लिए सेवा शुल्क लिया जाएगा। सी.आई.एस.एफ. पर हवाई अड्डों समेत देश में अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा होता है। एक औसत स्कूल के लिए कंसल्टैंसी शुल्क करीब 4 लाख रुपए होगा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की देशभर में यह कवायद हाल ही की उस घटना के बाद हुई जिसमें गुरुग्राम में रेयान इंटरनैशनल स्कूल की दूसरी कक्षा के छात्र की 8 सितंबर को स्कूल के बाथरूम में गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News