Children's Day: आज भी सबके दिलों में जिंदा हैं पंडित जवाहरलाल नेहरू

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 11:51 AM (IST)

नई दिल्ली: आज बाल दिवस है यानी बच्चों का दिन। बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चे घर और समाज में खुशी का कारण होने के साथ ही देश का भविष्य भी होते हैं।

Image result for CHILDREN DAY with jawaharlal nehru

इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस भी होता है। दरअसल पूर्व पंडित जवाहर लाल नेहरु को बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरु कहकर पुकारते थे। इसलिए उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। 

PunjabKesari

जानें कौन हैं चाचा नेहरू
जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर1889 को इलाहाबाद में हुआ था। पंडित नेहरू बहुत ही प्रेरणादायक और प्रेरित प्रकृति के नेता थे, वो हमेशा बच्चों को कठिन परिश्रम और बहादुरी के कार्य करने के लिए प्रेरित किया करते थे। बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण ही वो बच्चों के बीच चाचा नेहरु के रूप में पहचाने जाते थे। 

PunjabKesari

कैसे मनाया जाता है बाल दिवस
-अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों की अच्छी परवरिश को बढ़ावा देना है। भारत में 14 नवंबर को खास तौर पर स्कूलों में तरह-तरह की मजेदार गतिविधियां, फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन और मेलों का आयोजन होता है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। 

PunjabKesari

-इस दिन चॉकलेट्स या मिठाईयां भी बांटी जाती हैं। इन प्रोग्राम्स में सभी बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। बाल दिवस के दिन स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती हैं, इनमें भाषण प्रतियोगिता और कविता प्रतियोगिता खास होती है।

Image result for happy children's day 2019

-बाल दिवस के दिन बच्चों को गिफ्ट्स दिए जाते हैं। बाल दिवस के दिन कई स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है और बच्चों के लिए खेल कूद का आयोजन होता है। 
- कई स्कूलों में बाल दिवस के दिन बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है। 

PunjabKesari

बाल दिवस पर ये कविता विशेष--
"नेहरू चाचा तुम्हें सलाम
अमन-शांति का दे पैगाम
 जग को जंग से बचाया
हम बच्चों को भी मनाया
जन्मदिवस बच्चों के नाम
नेहरू चाचा तुम्हें सलाम  
देश को दी हैं योजनाएं
लोहा और इस्पात बनाए
बांध बने बिजली निकाली
नहरों से खेतों में हरियाली
 प्रगति का दिया इनाम
नेहरू चाचा तुम्हें प्रणाम"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News