बिहार बोर्ड : 10वीं परीक्षा 2021 की आंसर की जारी, 22 मार्च तक दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 07:21 PM (IST)

बिहार बोर्ड : बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज 20 मार्च को बिहार बोर्ड ने 10वीं एग्जाम के सभी विषयों की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं की परीक्षाओं में भाग लिया है, वे अपनी आंसर की ऑनलाइन biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो आप 22 मार्च 2021 तक दर्ज करवा सकते हैं। 

बिहार बोर्ड ने राज्य में 1525 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10वीं परीक्षा का 17 से 24 फरवरी तक आयोजित की थी। परीक्षा में कुल 16.84 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था।परीक्षा में कुल 8,37,803 लड़कियां और 8,46,663 लड़के शामिल थे।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके दर्ज कराएं आपत्ति


ऐसे चेक दर्ज कराएं आपत्ति
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेजपर "Register objection regarding answer key of matric examination 2021" लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरें और अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News