NTPC Admit Card 2021: असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 06:34 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर ़डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी की भर्ती अभियान के जरिए कुल 230 पदों को भरा जाएगा। 

एनटीपीसी की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 24 फरवरी 2021 को जारी हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10 मार्च 2021 तक का समय दिया गया था। एनटीपीसी असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। 

पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 230 पद
इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट- 90 पद
मैकेनिकल- 70 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन- 40 पद
असिस्टेंट केमिस्ट- 30 पद

NTPC Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ntpccareers.net पर जाएं।
होम पेज पर NTPC RECRUITMENT में जाएं।
यहां एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलेगा। इसे डाउनलोड कर लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News