सेना की भर्ती रैलियां, आपके जिले में किस दिन होगी रैली-जानने के लिए पढ़े ये खबर

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 11:42 AM (IST)

एजुकेशन डेस्कः अगर आप भारतीय सेना ज्वॉइन करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। भारतीय सेना की भर्ती रैलियां देशभर में आयोजित की जा रही है। इंडियन आर्मी की ये भर्तियां असम, जोरहाट, कालीकट, गया, टीकमगढ़ में होने वाली हैं। ये भर्ती रैलियां विभिन्न पदों जैसे सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समैन इत्यादि पदों के लिए होनी हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स 31 दिसंबर तक इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

PunjabKesari

किस जगह पर किन दिन होंगी भर्ती रैलियां-

गया (बिहार)-
बिहार के गया में 1 फरवरी से 14 फरवरी तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा।
भर्ती रैली का स्थान- बिहार मिलिट्री पुलिस-3(बीएमपी-3), बोधगया, गया

हमीरपुर(हिमाचल प्रदेश)-
 ट्रेडिंग विशेषज्ञों ने बताया है ओलिम्प ट्रेड के द्वारा अमीर कैसे

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 12 जनवरी से 22 जनवरी तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा.
भर्ती रैली का स्थान- इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, उना

PunjabKesari

असम-
- असम में 4 फरवरी से 14 फरवरी 2019 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
भर्ती रैली का स्थान- 8 असम पुलिस ग्राउंड अभयपुरी, जिला बोंगईगांव, असम
- असम के मरियानी में 2 मार्च से 9 मार्च तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में 4 फरवरी से 14 फरवरी तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
भर्ती रैली का स्थान- टोगा स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स, टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)

 

अगरतला (त्रिपुरा)
त्रिपुरा के अगरतला में 21 से 25 फरवरी तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा।
भर्ती रैली का स्थान- दशरथ स्टेट स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स, अगरतला(त्रिपुरा)

योग्यता-
इन पदों के लिए दसवीं से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं. योग्यता संबंधी जानकारियों के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

 

आयु सीमा-
सोल्जर जनरल ड्यूटी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए. दूसरे पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन-
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, मैडीकल टेस्ट के आधार पर होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News