840 उच्च शिक्षण संस्थानों ने लिया  उन्नत भारत अभियान में हिस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 06:24 PM (IST)

नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सूचना जारी करते हुए बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर उन्नत भारत अभियान के दूसरे चरण में 840 नए उच्च शैक्षिक संस्थानों का नामांकित किया गया है।मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में  बताया  गया है कि‘उन्नत भारत अभियान’योजना के तहत पहले चरण में 688 संस्थान ग्रामीण भारत को समृद्ध करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं।

इसमें क्षेत्रीय दौरे, घर-घर के सर्वेक्षण, ग्रामीण जनता द्वारा महसूस की जा रही जरूरतों की पहचान करना, उनके जीवन में सुधार लाने के लिए प्रौद्योगिकी या प्रक्रिया को विकसित करना शामिल है। दूसरे चरण में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बाद इन संस्थानों का चयन किया गया है और ये उन्नत भारत अभियान दो का हिस्सा होंगे। इन 840 संस्थानों में 521 तकनीकी संस्थान और 319 गैर-तकनीकी संस्थान हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News