सिंहस्थ में अद्भुत नजारा, 43 डिग्री तापमान में अग्न‍ि स्नान कर रहे साधु

Saturday, May 14, 2016 - 03:29 PM (IST)

उज्जैन सिंहस्थ में चल रहे कुंभ स्नान में बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु व साधु-संत आ रहे हैं। इस बार यहां 20 हजार से ज्यादा वैरागी साधु अंकपात मार्ग से मंगलनाथ क्षेत्र में अलग-अलग साधना कर रहे हैं। इन साधुअों की साधना देखकर आप हैरान हो जाएगें। अपने शरीर पर भस्म लगाकर जलते कंड़ों के मध्य बैठ कर साधना करते हैं। इस अग्नि स्नान को देखकर लोग हैरान हैं।
 
  
वैरागी साधु 84 उपलों के ढेर को जलाते हैं अौर भीषण गर्मी में बैठ कर 2 से 3 घंटे तक साधना करते हैं। 43 डिग्री तापमान में साधना करते समय ये साधु पूरे समय मंत्रों का उच्चारण करते रहते हैं। बहुत से श्रद्धालु इन साधुअों की साधना देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। साधु नरसिंह दास के अनुसार ये तप अन्य चार तपों में से महत्वपूर्ण है। साधु लगातार इस साधना को 4-4 महीने तक करते हैं।
 
 
विश्व शांति के लिए कठोर तप
गुजरात के जूनागढ़ से आए खड़ेश्वर महाराज 28 वर्षों से एक पैर पर खड़े होकर साधना कर रहे हैं। महाराज जी झूले को पकड़े एक पैर में खड़े होकर तप कर रहे हैं। उनके पैर जख्मी हो चुके हैं। बाबा जी कहते हैं कि वे यह कठोर तप विश्व शांति अौर पर्यावरण का संदेश देने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने इस साधना का आरंभ 1988 से किया था अौर आखरी श्वास तक करते रहेंगें।

 

Advertising