माता शाली देवी का चमत्कार, किसी भी दवा के बिना रोगी हो जाता है स्वस्थ

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2016 - 02:43 PM (IST)

शिमला की हसीन वादियों से 50 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है माता शाली देवी मंदिर। जो माता भीमा काली का ही स्वरूप है। मंदिर मार्ग देवदार, मौरू, बान के घने और सुंदर वृक्षों से घिरा है। मंदिर से जुड़ी किवंदतियों के अनुसार प्राचीनकाल में जब स्वास्थ्य सेवाएं इतनी अधिक प्राप्य नहीं थी उस समय लोग रोगों के निवारण के लिए मां शाली के मंदिर में सिर झुकाते थे और रोगों के निवारण के लिए प्रार्थना करते थे।

 

मां के चमत्कार से किसी भी दवा-दारू के बिना रोग का निवारण हो जाता था और रोगी स्वस्थ व सुंदर काया को पाता था। लोगों की इस स्थान के प्रति आस्था ज्यों की त्यों बनी हुई है की वो बिना किसी दवा के यहां आकर गंभीर से गंभीर रोग पर विजय पा लेंगे।

 

माना जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व दलाणा गांव के विद्वान पंडित सराहन से देवी की प्रतिमा लाए थे उसेे दलाणा में स्थापित किया गया। तत्पश्चात देवी मां के कहे अनुसार स्थानीय लोगों ने 9420 ऊंचाई वाली चोटी शाली में मां के मंदिर का निर्माण करवाया। कुछ समय पूर्व तक तो यहां देवी माता का छोटा सा मंदिर अवस्थित था लेकिन वर्तमान में मंदिर विकास सभा के प्रयासों से परिसर का विस्तार किया गया है। आज की तारिख में इस मंदिर में 200 से 250 श्रद्धालुओं के विश्राम करने का भी प्रबंध है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News