Yuva Diwas: स्वामी विवेकानंद के विचार कर सकते हैं आपकी जिंदगी रोशन

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2025 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Swami Vivekananda Jayanti 2025: अपने विचारों से लोगों की जिंदगी रोशन करने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। इस दिन को अब ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उनका देश प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते थे बल्कि लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे। 

PunjabKesari yuva-diwas

उनका कहना था - उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक तुम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते। जिस समय, जिस काम का संकल्प करो, उस काम को उसी समय पूरा करो, वरना लोग आप पर विश्वास नहीं करेंगे।

उनके अनुसार दिन में एक बार खुद से जरूर बात करो, वरना आप दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात करने का मौका खो देंगे और खुद को कभी कमजोर न समझो, क्योंकि यह सबसे बड़ा पाप है। 

PunjabKesari yuva-diwas

स्वामी जी का मानना था कि किसी भी देश का विकास उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है इसलिए राष्ट्र को चिंतक व अच्छे विचार वाले युवाओं की आवश्यकता है। 

वह कहते थे कि विदेशों की भौतिक समृद्धि की भारत को जरूरत है लेकिन हमें याचक नहीं बनना चाहिए। हमारे पास उससे ज्यादा है जो हम पश्चिम को दे सकते हैं और पश्चिम को उसकी ज्यादा जरूरत है। वह पश्चिम से वैज्ञानिक सोच, ज्ञान व नए आविष्कारों को लेने की बात करते थे। वह अपनी उच्च संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करते थे। आज पूरी दुनिया हमारी संस्कृति की कायल है क्योंकि इसमें मूल्यों की अहमियत है।

PunjabKesari yuva-diwas


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News