Yamunotri 2026: यमुनोत्री की यात्रा पर आए 2 श्रद्धालुओं की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 09:45 AM (IST)
उत्तरकाशी (प.स.): उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आए 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर से आई प्रतिमा मिश्रा (40) की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें जानकीचट्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पी.एच.सी.) ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकीचट्टी पी.एच.सी. के डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। इससे पहले, रविवार शाम करीब पौने चार बजे एक अन्य व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी पी.एस.ची. में लाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महाराष्ट्र के नासिक के उदय गजानन तांबे (65) के रूप में हुई है।
