Yamuna: यमुना में मूर्ति विसर्जन पर रोक, उल्लंघन करने पर 50,000 जुर्माना

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2023 - 08:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली में गणेशोत्सव और दुर्गापूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन यमुना नदी, प्राकृतिक जलाशय व घाट पर करने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डी.पी.सी.सी.) ने आदेश जारी करते हुए शहरी स्थानीय निकायों को मूर्ति विसर्जन के लिए आवासीय क्षेत्रों के निकट कृत्रिम तालाब बनाने के लिए कहा है। इसके लिए लोग आवासीय परिसर में कंटेनर भी बना सकते हैं।

डी.पी.सी.सी. ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा के दौरान यमुना या किसी अन्य प्राकृतिक जल निकाय में मूर्तियां विसर्जन न की जाएं। डी.पी.सी.सी. ने जारी आदेश में कहा है कि उल्लंघन करने पर 50,000 रुपए का जुर्माना या 6 साल जेल की सजा तक हो सकती है। कमेटी ने दिल्ली पुलिस को शहर में प्लास्टर ऑफ पैरिस (पी.ओ.पी.) की मूर्तियां लाने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया है। डी.पी.सी.सी. ने कहा कि मूर्ति विसर्जन गंभीर समस्या पैदा करता है क्योंकि उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले जहरीले रसायन पानी में मिल जाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News