विश्व पुस्तक मेला: इस बार क्षेत्रीय भाषाओं का रहेगा बोलबाला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बार फिर से किताबों का महाकुम्भ शुरू होने जा रहा है। हर साल अलग थीम पर लगने वाला यह मेला इस बार भी एक नई थीम के साथ शुरू होगा। ‘बहुभाषी भारत - एक जीवंत परंपरा’ थीम पर इस बार मेले की रूप रेखा रची गई है। मेले में इस बार क्षेत्रीय भाषाओं का बोलबाला रहेगा। नैशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के अधिकारियों की माने तो इस बार क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्तकों के साथ साहित्य और चर्चाएं आदि को खास तवज्जों मेले में दी जाएगी।

जिससे आने वाले हर क्षेत्र के व्यक्ति का जुड़ाव बने। मेले में बच्चों के लिए भी कई खास व्यवस्था की गई है। वहीं इस बार अतिथि देश के रूप में सऊदी अरब का चयन किया गया है। ऐसे में पाठकों को सऊदी अरब के लेखक और साहित्यकारों से मिलने का मौका भी मिलेगा। मेले का आयोजन 10 फरवरी से 18 फरवरी तक किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News