भारत के बाहर न्यूयॉर्क में हुई विश्व की सबसे बड़ी भारत दिवस परेड

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 11:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
न्यूयॉर्क:
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क शहर में वार्षिक भारत दिवस परेड का आयोजन देश के बाहर दुनिया के सबसे बड़े भारतीय कार्यक्रम के रूप में किया गया। तेलुगु मैगास्टार अल्लू अर्जुन रविवार को परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में शामिल हुए जिसमें मैडिसन एवेन्यू पर मार्ग के किनारे 1,50,000 लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

उत्सव का आयोजन करने वाले फैडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफ.आई.ए.) ने दावा किया कि परेड में 2 कार्यक्रमों ने सबसे अधिक झंडे एक साथ फहराने और सबसे बड़े डमरू का प्रदर्शन गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में प्रवेश किया। एफ.आई.ए. के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने कहा कि ये रिकॉर्ड वैश्विक भारतीय समुदाय को समर्पित हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करेंPunjabKesari

परेड का नेतृत्व करने वालों में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स भी थे। गायक और संगीतकार कैलाश खेर ने ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ के सामूहिक गायन का नेतृत्व किया। भारतीय संगठनों के साथ-साथ अमरीकी व्यवसायों जैसे डंकिन डोनैट्स और ई.एस.पी.एन. और हुलु जैसी मनोरंजन कपनियों की 40 से अधिक झाकियां परेड का हिस्सा बनीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News