महिलाओं के Secrets जो वो किसी के साथ शेयर नहीं करती

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2018 - 03:22 PM (IST)

महिलाएं एक ऐसी पहेली हैं जिन्हें समझना थोड़ा मुश्किल है। बहुत से विद्वानों ने भी स्त्री स्वभाव को समझने में अपनी असमर्थता जताई है लेकिन ज्योतिषशास्त्र की शाखा समुद्र शास्त्र के माध्यम से स्त्री के स्वभाव और भविष्य को काफी हद तक जाना जा सकता है। इस लेख के माध्यम से जन्म वार के अनुसार किसी भी महिला के दिल में छिपे रहस्यों को जाना जा सकता है। 


सोमवार को पैदा हुई महिलाएं बहुत खूबसूरत होती हैं। सुखी एवं समृद्ध जीवन व्यतित करती हैं। इनका स्वभाव सात्विक होता है।
 
मंगलवार को पैदा हुई महिलाएं निर्दय और निष्ठुर स्वभाव की होती हैं। देखने में चाहे ये छरहरे बदल वाली होती हैं लेकिन जन्म से ही शक्तिसम्पन्न होती हैं। कुछ महिलाएं कलहप्रिय और वाद-विवाद करने वाली भी होती हैं।
 
बुधवार को पैदा हुई महिलाओं पर देवी सरस्वती का आशीर्वाद होता है। वह 16 कलाओं से संपन्न होती हैं और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष मुकाम हासिल करती हैं।
 
बृहस्पतिवार को पैदा हुई महिलाएं शांत, सहनशील और सद्गुणों की खान होती हैं। सुखी एवं वैभवशाली जीवन व्यतीत करती हैं।
 
शुक्रवार को पैदा हुई महिलाएं चुलबुली, हास-परिहास करने वाली, सौभाग्यशाली एवं तन और मन से सुंदर होती हैं। घर-परिवार तथा समाज में इनका विशेष वर्चस्व होता है। 
 
शनिवार को पैदा हुई महिलाएं छरहरी, लंबे कद काठी वाली और रूप रंग से सांवली होती हैं। कभी-कभी ये कानाफूसी भी करती हैं।
 
रविवार को पैदा हुई महिलाएं धार्मिक प्रवृति की होती हैं समय-समय पर परोपकार और भिक्षादान करती रहती हैं लेकिन बदमिजाजी, हाज़िरजवाबी और चालाकी इनमें जन्म से ही होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News