Women's Day: यहां जानें कैसे और कहां-कहां मनाया जाता है ये Festival?

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 11:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक साल 08 मार्च को International Women's Day ( अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ) माना जाता है। न केवल किसी एक देश में बल्कि दुनिया के हर कोने में इस दिन को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। बताया जाता इस दिन प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम रखी जाती है। जिसके अनुसार इस बार के महिला दिवस पर I am Generation Equality: Realizing Women's Rights पर रखा गया है। दुनिया के हर हिस्से में इसी थीम पर ये दिन मनाया जाता है।  इस थीम का मतलब है महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जेंडर इक्वेलिटी पर उनसे बात करना। बता दें कि इंटरनेशनल वुमन्स डे महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए उनकी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें- 
PunjabKesari, International womens day, Womens day, International womens day 2020 International womens day 2020 theme, international womens day history, womens day speech, international womens day 2020 events
कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत-
बताया जाता है कि युनाइटेड नेशन्स ने 8 मार्च 1975 को महिला दिवस मनाने की शुरुआत की थी। मगर कहा जाता है कि उससे पहले 1909 में ही इसे मनाने की कवायद शुरू कर दी गई थी। दरअसल, 1909 में अमेरिका में पहली बार 28 फरवरी को महिला दिवस मनाया गया था। 

कब मिली इसे आधिकारिक मान्यता-
बताया जाता इस दिन को आधिकारिक मान्यता 1975 में महिला दिवस को मिली। इसके साथ ही ये भी बताया जाता है कि जब इस दिन को अधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई थी तब इस वार्षिक तौर 'सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फॉर द फ्यूचर.' के थीम पर मनाया गया था।
PunjabKesari, International womens day, Womens day, International womens day 2020 International womens day 2020 theme, international womens day history, womens day speech, international womens day 2020 events
कहां-कहां मनाया जाता है महिला दिवस?
जैसे कि हमने ऊपर बताया कि न केवल भारत में बल्कि साथ-साथ ही विदेशों में भी International Women's Day को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान  तमाम सामाजिक संगठन कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और कार्यक्रम का आनंद लेते हैं। यहीं कारण है कि पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे जोश -ओ-खरोश के साथ मनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सबसे पहला महिला दिवस न्यूयॉर्क शहर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के तौर पर मनाया गया था। 

ऐसा मनाया जाता है इंटरनेशनल वुमन्स डे?
इस दिन यानि इंटरनेशनल वुमन्स डे पर महिलाओं को खास महत्व दिया जाता है। चाहे घर हो या ऑफिस, हर जगह महिलाओं को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। इतना ही नहीं इनके चाहने वाले इन्हें तमाम तरह के गिफ्ट्स भी देते हैं। कोई इन्हें गुलाब देता है तो कोई गिफ्ट्स, चॉकलेट देता है। कुछ लोग इस दिन इनके लिए पार्टी रखते हैंती है। कुछ ऑफिसों में वुमन्स डे के दिन महिलाओं को छुट्टी दी जाती है या फिर उनसे आधे दिन ही काम करवाया जाता है।
PunjabKesari, International womens day, Womens day, International womens day 2020 International womens day 2020 theme, international womens day history, womens day speech, international womens day 2020 events


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News