सावन में क्यों भोलेनाथ को है जल चढ़ाने का विधान ?

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 02:40 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान शिव का प्रिय माह सावन 17 जुलाई से शुरु हो रहा है और जो 15 अगस्त 2019 तक रहेगा। इस बार सावन के महीने में 4 सोमवार पड़ रहे हैं। कहते हैं कि अगर कोई कुंआरी कन्या सावन के हर सोमवार का व्रत कर ले तो उसे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। ये बात तो सब जानते ही हैं कि श्रावण मास में देवों के देव महादेव को जल चढ़ाने का विधान है। लेकिन क्या इसके पीछे के कारण को कोई जानता है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसके पीछे जुड़ी दो मान्यताओं के बारे में बताएंगे। 
PunjabKesari, kundli tv
पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन सावन के माह में हुआ था और मंथन के दौरान सबसे पहले विष निकला था। कहते हैं कि अगर वो विष धरती पर आ जाता तो पूरी सृष्टि संकट में आ जाती। किसी भी देव ने उस हलाहल विष का पान करने का साहस नहीं दिखाया। तभी देवों के देव महादेव ने उस विष का पान कर सृष्टि को बचाने का निर्णय लिया। भगवान शंकर ने उस विष का पान किया, जिसके कारण उनका कंठ नीला पड़ गया। इस वजह से भगवान शिव नीलकंठ कहलाए।
PunjabKesari, kundli tv, lord shiva, bholenath
विष पान करके सृष्टि की रक्षा करने के कारण सभी देवताओं ने भगवान शिव का गुणगान किया और उनको जल अर्पित किया, ताकि उस विष का प्रभाव और ताप कम हो सके और भगवान शिव को राहत मिले। इसी कारण से ही भगवान शिव को सावन में जल चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भक्तों को भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है।
PunjabKesari, kundli tv, bholenath, lord shiva
दूसरी मान्यता
एक ओर मान्यता के अनुसार भगवान शिव सुसराल जाने के लिए सावन में ही पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। जब वे ससुराल पहुंचे तो उनका स्वागत जलाभिषेक से हुआ था और जिससे वे बहुत प्रसन्न हुए थे। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि वे हर वर्ष सावन मास में ससुराल आते हैं और यह भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त करने का उत्तम समय माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News