Kundli Tv- इन लोगों का Welcome करना आप पर पड़ सकता है भारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 02:23 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

भारत में अतिथि को भगवान की संज्ञा दी गई है इसलिए कहा जाता है कि "अतिथि देवो भवः"। घर आया मेहमान चाहे कोई भी रिश्तेदार, परिचित या फिर अपरिचित हमें उनकी सेवा में कभी कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। कोई अनजान भी हो तो भी हमें उसका सत्कार करना चाहिए। मनुस्मृति के मुताबिक कुछ लोगों को अपने घर का मेहमान नहीं बनाना चाहिए। एेसे लोगों को दूर से ही अलविदा कर दें। आइए जानें कौन है वो लोग-

PunjabKesari
श्लोक 
पाषण्डिनो विकर्मस्थान्बैडालव्रतिकांछठान्।
हैतुकान्वकवृत्तींश्च वाड्मात्रेणापि नार्चयेत्।।

अर्थात्- पाखंडी, दुष्ट कर्म करने वाला, दूसरों को मूर्ख बनाकर उनका धन लूटने वाला, दूसरों को दुख पहुंचाने वाला और वेदों में श्रद्धा न रखने वाला। 

पाखंडी लोग
जो सामने कुछ ओर हो तथा व्यक्ति की पीठ पीछे कुछ ओर। एेसे लोग अपना असल स्वभाव छिपाकर दूसरों के सामने अपने आप को सज्जन देखाने का प्रयास करते हैं। इस तरह के लोग ही दूसरों के साथ छल करते हैं। इन्हें पाखंडी का नाम दिया गया है। 

PunjabKesari
दुष्ट कर्मों वाला
जो लोग लूट-पाट, चोरी-डकैती करते हो एेसे लोगों को कभी अतिथि नहीं बनाना चाहिए। एेसे व्यक्ति कभी किसी का अच्छा नहीं सोच सकते, दूसरों का हमेशा बुरा ही करते हैं। ये लोग योजना पूर्ण तरीके से आपके घर व जमीन आदि पर कब्जा भी कर सकते हैं। 

धन लूटने वाले
ये लोग लोगों का पहले मन जीततें हैं। सामने वाले को विश्वास दिलाते है कि वह उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद उनके घर से पैसे और कीमती सामान लेकर निकल जाते हैं और दोबार पीछे नहीं मुड़ते। तो एेसे मनुष्यों को अपने आप से और घर से दूर रखना चाहिए। 

PunjabKesari
दूसरों को दुख देने वाले
कुछ लोग एेसे होते हैं जोकि दूसरों को दुख-दर्द बांटते हैं और कुछ एेसे भी होते हैं जो लोगों को दुख दे कर आनंद लेते हैं। उनकी मदद करने की बजाए, उनके दुख को ओर बढ़ावा देते हैं। इन लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए जो दुखों में काम न आ सकें। 

PunjabKesari
नास्तिक लोग
जो लोग भगवान पर भरोसा नहीं रख पाते उनसे दुरी बना लेना ही बेहतर होता है। ये लोग अधार्मिक कार्यों को परिणाम देते हैं। ऐसे लोगों का घर में आने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 

इन राशियों के लोग दूसरों पर लुटाते हैं पैसा (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News