Weekly Tarot Horoscope (7th-13th September): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं, तो पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, धन निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ संचार में पारदर्शिता रखें। सेहत को लेकर पेट से जुड़ी समस्या या पाचन से जुड़ी गड़बड़ी हो सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

वृष- सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से मजबूत होगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए यह सप्ताह खास रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहायता मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
उपाय- महालक्ष्मी की पूजा करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस सप्ताह मिश्रित फल प्राप्त होंगे। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण के योग हैं। व्यापारियों को लाभ के लिए नई रणनीति अपनानी होगी। पारिवारिक रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। यात्रा का योग बन सकता है।
उपाय- खाने-पीने का सामान दान करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 8

कर्क- सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन हो सकता है। करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं।
उपाय- गणेश जी को दाल अर्पित करें। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

सिंह- इस सप्ताह नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए सप्ताह सकारात्मक है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन पेट की तकलीफ या एसिडिटी परेशान कर सकती है।
उपाय- हनुमान जी को पान अर्पित करें। 
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 3

न्या- व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। पार्टनरशिप में कार्य करना लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। छात्रों के लिए समय बहुत शुभ है। कोई नया कोर्स या विषय सीखने का अवसर मिलेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है।
उपाय-  प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

तुला- सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती हैपरंतु सप्ताहांत तक परिस्थितियां सुधरेंगी। नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि के संकेत हैं। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय- श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- महरून 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- सप्ताह रोमांटिक और उर्जावान रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं। कार्य में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। 
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

धनु- इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। किसी सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा या किसी नई जगह जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आएगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
उपाय- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 8

मकर- इस सप्ताह आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। निवेश से जुड़े फैसलों में धैर्य रखें। सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

कुंभ- सप्ताह उत्साह से भरा रहेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है, समझदारी से काम लें। कार्यों में रचनात्मकता दिखेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

मीन- मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा संभल कर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मैनेजर के साथ बहस हो सकती है। व्यापार में यदि कोई दिक्कत थी तो वो ठीक हो जाएगी। सेहत के मामले में सतर्क रहना होगा। 
उपाय- प्रतिदिन सूर्य देवता को जल अर्पित करें। 
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News