Weekly Tarot Horoscope (3rd-9th August): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 10:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता को सराहा जाएगा। कोई पुरानी योजना अब साकार हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। यात्राएं संभव हैं।
उपाय- गौ माता को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3
वृष- इस वीक नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, किसी को उधार देने से बचें। निजी जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
उपाय- खाने का सामान दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8
मिथुन- इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क होंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में बदलाव के योग हैं। पारिवारिक मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, पर धैर्य से काम लें।
उपाय- शिव मंदिर में जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
कर्क- इस सप्ताह आप परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। मन की बात कहने में झिझक न करें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2
सिंह- इस सप्ताह आपकी रचनात्मकता इस सप्ताह चरम पर रहेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का यह उत्तम समय है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी।
उपाय- श्री कृष्ण को माखन अर्पित करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8
कन्या- यह सप्ताह कार्यों को व्यवस्थित करने का है। नौकरी में नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर अधिक तनाव न लें।
उपाय- चीटियों को आटा डालें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
तुला- इस वीक पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों के लिए अच्छा सप्ताह है। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य है। सेहत में जो परेशानी थी वो दूर हो जाएगी।
उपाय- शिवलिंग की पूजा करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5
वृश्चिक- यह सप्ताह मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर राजनीति से बचें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। निवेश सोच-समझकर करें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- मीठा खाकर घर से बाहर जाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9
धनु- इस वीक यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभकारी होंगी। छात्रों के लिए बेहतरीन समय है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन संभव है। विदेश से संबंधित कोई अवसर मिल सकता है।
उपाय- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4
मकर- इस सप्ताह आप लक्ष्य को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। घरेलू मामलों में स्थिरता आएगी। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। धन को लेकर जो परेशानी थी वो भी दूर हो जाएगी।
उपाय- सुहाग की चीजें दान करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
कुंभ- इस सप्ताह आपके विचारों की सराहना होगी। नेटवर्किंग से लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। शुरुआत में कार्यों में अड़चनें हो सकती हैं, पर संतान से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8
मीन- इस वीक आत्म-विश्लेषण और रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम समय है। पैसों से जुड़े फैसलों में सतर्क रहें। प्रेम में गलतफहमियों से दूर रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अचानक आय की संभावना, पर पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। छात्रों को लाभ रहेगा।
उपाय- नमक वाले पानी से पौंछा लगाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2