Weekly Tarot Horoscope (15th-22rd june): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Jun 15, 2025 - 12:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास से आप उन्हें पार करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी; खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ संवाद में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
उपाय- गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
वृष- आपके लिए यह सप्ताह आध्यात्मिकता और आत्मनिरीक्षण का रहेगा। कोई पुरानी चिंता खत्म होगी और मानसिक शांति मिलेगी। करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5
मिथुन- इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। सिर दर्द से परेशाीन रहेंगे।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1
कर्क- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका फल आपको जल्द मिलेगा। धन संबंधी मामलों में संयम रखें। निजी संबंधों में संवाद सुधारने की जरूरत होगी। कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। वित्तीय मामलों में सूझबूझ से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार का सहयोग लें। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
कन्या- इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर चर्चा हो सकती है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्चों से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गाय माता की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8
तुला- यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता आएगी और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप सफल होंगे। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय- कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2
वृश्चिक- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन अधिक तनाव न लें। आर्थिक रूप से संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर पाचन तंत्र का ध्यान रखें।
उपाय- कच्ची हल्दी का स्पर्श करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
धनु- यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन दिनचर्या संतुलित रखें।
उपाय- जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7
मकर- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6
कुंभ- यह सप्ताह सफलता और संतोष लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिलने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नियमित व्यायाम करें।
उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7
मीन- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में हल्के-फुल्के मतभेद हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। किसी को उधार देने से पहले अच्छे सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर सिरदर्द और थकान से बचें।
उपाय- पक्षियों को दाना-पानी डालें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8