Weekly Tarot Horoscope (6th-12th April): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि: इस हफ्ते आपके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं और आप जिन परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, उनमें सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। लेकिन अपने गुस्से को काबू में रखना होगा, खासकर घर या रिश्तों में। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें और अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 7

वृष राशि: आपकी मेहनत का फल इस हफ्ते मिलने की संभावना है। धन के मामले में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। परिवार में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में अपने साथी के साथ थोड़ा समय बिताने का प्रयास करें, ताकि रिश्ते में ताजगी बनी रहे।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 4


मिथुन राशि: इस हफ्ते आपके लिए नए अनुभव मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा और आप अपने कार्यों में और आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, खुद को थकने से बचाएं और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करें। पारिवारिक जीवन में भी अच्छा समय व्यतीत होगा।
उपाय- मंदिर में फल दान करें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

कर्क राशि: इस सप्ताह आपको अपनी आंतरिक शक्ति पर विश्वास रखना होगा। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आप उन पर काबू पाने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों में आपको कुछ लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में समर्पण और समझ की आवश्यकता है, ताकि रिश्ते में और मजबूती आ सके।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

सिंह राशि:आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। काम के मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि किसी की बातों का गलत असर पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति स्थिर रहेगी। रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन संवाद से समस्या का हल निकाला जा सकता है।
पाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

कन्या राशि: इस हफ्ते आपके लिए सकारात्मक समय रहेगा। काम में नयापन और रचनात्मकता आएगी, जिससे आप नई दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और छोटी-मोटी बीमारियों से बचने के लिए नियमित व्यायाम करें। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें, विशेषकर प्रेम जीवन में।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा-  उत्तर 
शुभ अंक- 8

तुला राशि: आपके लिए यह सप्ताह सामंजस्यपूर्ण रहेगा। काम में सफलता मिल सकती है और आप अपनी योजनाओं में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से समाधान मिलेगा।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहेंगे, लेकिन अपने मानसिक शांति का ध्यान रखें। रिश्तों में कुछ हल्की-फुल्की बहस हो सकती है, लेकिन यह रिश्ते को मजबूत करने का मौका भी दे सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खासकर खर्चों को लेकर।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

धनु राशि:आपके लिए यह सप्ताह रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहेगा। करियर में नए अवसर आ सकते हैं, जो आपकी सफलता की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं, लेकिन यह समय एक-दूसरे को समझने का है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 8

मकर राशि :इस हफ्ते आप कार्यक्षेत्र में सफलता और पुरस्कार पा सकते हैं। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगीलेकिन रिश्तों में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम जीवन में ईमानदारी और समझदारी से काम लें।
उपाय- मां दुर्गा को लाल रंग का फूल एवं चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा  
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 2

कुंभ राशि : आपका हफ्ता सकारात्मक रहेगा, खासकर यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या योजना पर काम कर रहे हैं। वित्तीय मामलों में उन्नति के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन निजी रिश्तों में थोड़ा समय दें ताकि आपस में समर्पण और विश्वास बना रहे।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

मीन राशि :इस सप्ताह आपके लिए संतान संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर स्थिरता रहेगी और आप किसी बड़ी परियोजना पर काम कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News