Weekly Tarot Horoscope (3rd-9th March): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि: इस वीक व्यापार  में मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं उन्हें मनचाही प्रमोशन मिल सकती है। इस राशि के छात्र पढाई के क्षेत्र में बहुत नाम कमाएंगे। सेहत में अगर कोई समस्या थी तो ठीक हो जाएगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे।
उपाय: हनुमान जी को पान का भोग लगाए।
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 7

वृष राशि- वृष राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में थे उनको भी नौकरी मिलने की सम्भावना है। छात्र अपनी पढाई को नजरअंदाज न करें। रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पुरे हो जाएंगे। शुगर में मरीज समय-समय पर दवाई लें।
उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: इस सप्ताह नौकरीपेशा वालों को मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक दशा पहले से भी ज्यादा बेहतर रहेगी। इस राशि के युवको को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्लू 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक इस सप्ताह परिवार के साथ घूमने-फिरने जाएंगे। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी पैदा हो सकती है। व्यापार में काम में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घर में अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकता है। युवाओं का मन पूजा-पाठ की तरफ लगेगा। कोई भी नया कार्य करने के लिए किसी खास के मार्गदर्शन जरूर लें। 
उपाय: भगवान विष्णु को पूजा पीला चंदन अर्पित करें।
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

सिंह राशि: रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। धन के लिहाज से ये सप्ताह बेहतर रहेगा लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अगर किसी जगह निवेश किया हुआ था तो वहां से फायदा मिलेगा। आंख मूंद कर व्यापार में किसी पर भरोसा न करें। 
उपाय:  शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 1

कन्या राशि: ये सप्ताह नौकरीपेशा वाले लोगो के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। इस राशि के छात्रों को परीक्षा के बढ़िया परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओ में आकर न लें। सेहत सही रहेगी। पूजा-पाठ की तरफ रुझान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन होने की सम्भावना है। 
उपाय: माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9


तुला राशि- तुला राशि के जातक इस सप्ताह काफी खुश रहेंगे। सरकारी नौकरी मिलने की सम्भावना है। माता की सेहत का खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा फैसला आपके हक़ में आएगा। ज्यादा काम की वजह से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जो लोग सिंगल हैं उनको विवाह के उचित रिश्ते आएँगे। सेहत भी सही रहेगी। 
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक अपने जीवन को लेकर कोई बड़ा कदम उठाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगिता की तैयारी में लगे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सही रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। 
उपाय: राम दरबार की पूजा करें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

धनु राशि- व्यापार में इस सप्तााह बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। सप्ताह ने अंत में सेहत खराब हो सकती है। अगर कोई काम रुका हुआ था तो वो भी पूरा होने की सम्भावना है।

 उपाय: सोमवार का व्रत करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 9

मकर राशि- इस सप्ताह आपकी किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ पड़ेगा। धन की आवक कम रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 4


कुम्भ राशि- यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। सेहत को लेकर किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। पार्टनर के साथ रिश्ता पहले से ज्यादा बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा अपने काम में काफी बिजी रहेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज न करें। मनचाही मनोकामना पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। 

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 7


मीन राशि: सप्ताह की शुरुआत में सेहत खराब होने की सम्भावना है। जो लोग बैंक से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए समय बहुत बेहतर है। व्यापार में दिल के बजाय दिमाग से फैसला लें। छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पार्टनर के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। 
उपाय: सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News