Weekly Tarot Horoscope (27th august-2nd september): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले का नतीजा आपके हक में होने की पूरी संभावना है।  विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर है, उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ेंगे। युवाओं को नौकरी पाने के लिए बेहतर मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ और प्यार मिलेगा। सेहत सही रहेगी।
उपाय- धरती माता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

वृष- इस वीक किसी को उधार न दें। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान-सम्मान प्राप्त होगा। जनसंपर्क भी बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और स्मरण शक्ति भी तेज होगी। सामाजिक रुतबा बढ़ेगा, लोग सलाह लेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता में रह सकते हैं।
उपाय- माता-पिता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

मिथुन- योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने का प्रयास सफल रहेगा। लेखन व कला से जुड़े लोगों का भाग्य उदय होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भावुकता से बचना होगा। जो दंपत्ति संतान की चाह रखते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- घर के मंदिर में दीपक लगाएं।
शुभ रंग- भूरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कर्क- इस हफ्ते आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, सुख-साधनों पर खर्च होगा। पूजा-पाठ के प्रति रुझान बढ़ेगा। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। आत्मविश्वास व मनोबल से परिस्थितियों को अपने अनुकूल करने में कामयाब रहेंगे। परिवार का हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- सूर्य को जल दें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 4

सिंह- इस वीक मनमाफिक कामयाबी के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, आलस्य का त्याग करें। समय लाभदायक रहेगा लेकिन खुद की आदतों की वजह से परेशानी का सामना कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन से संबंधित लेन-देन के मामलों पर सूझबूझ से काम लें। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को अभी धैर्य रखना होगा।
उपाय- तुलसी के पत्ते का सेवन करें।
शुभ रंग- मजेंटा
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 2

कन्या- इस हफ्ते व्यापार में मुनाफे की बेहतरीन संभावनाएं हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य का प्रदर्शन करेंगे। कैरियर की उन्नति होगी। सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए समय फायदेमंद रहने वाला है। कार्य की सराहना होगी । पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को खास उपलब्धि मिलेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

तुला- इस सप्ताह बौद्धिक कौशल बढ़ेगा और लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। मीडिया व लेखन जगत से जुड़े लोगों को सुनहरी मौके मिलेंगे। वाहन ध्यान से चलाएं। मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
उपाय- देवी दुर्गा के तिलक लगाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- इस सप्ताह बिजनेस में लाभ तो मिलेगा लेकिन साथ ही नई परियोजनाओं में पैसा लगाने की सोच सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों का भाग्य साथ देगा। अपने स्वभाव में विनम्रता लाएं। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। पाचन तंत्र पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय- झूठ न बोलें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

धनु- इस हफ्ते धार्मिक, मांगलिक व शुभ कार्यों पर खर्च होगा। नौकरी पेशा लोगों पर उच्च अधिकारी मेहरबान रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, अधूरे कार्यों में तेजी आएगी। देव दर्शन के योग  हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
उपाय- सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

मकर- इस सप्ताह धन की आमद बढ़िया रहेगी लेकिन साथ ही अच्छा-खासा खर्च भी होगा। लंबे समय से लटका कोई काम बनने की पूरी संभावना है। घर-गृहस्थी पर ध्यान देने की जरूरत है। वाणी को सीमित रखना जरूरी है। परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा।  यात्रा लाभकारी रहेगी। नेत्र विकार परेशान कर सकता है ।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कुंभ- आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सानिध्य हासिल होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दिमागी शक्ति भी बढ़ेगी। घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। साथी की अनुकूलता आपका प्रभाव बढ़ाएगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। संतान की तरफ से खुशी हासिल होगी। कारोबार को लेकर चिंता कम होगी।
उपाय- गाय माता को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 2

मीन- इस सप्ताह फंसा हुआ धन वापिस मिलेगा। आर्थिक निवेश अच्छे लाभ देगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्साहित करने वाला है। सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारी मेहरबान रहेंगे,  विरोधियों के मुंह बंद रहेंगे। घर में अतिथि आगमन के योग भी बन रहे हैं।  बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय- प्यासे को पानी पिलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 9


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News