Weekly Tarot Horoscope (4th-10th June): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 08:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज हफ्ते की शुरुआत में समय सही रहेगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को मध्य के समय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी अधिकारी की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। युवा अपनों के अलावा किसी और की बात पर विश्वास न करें। सेहत के लिहाज से वीक के अंत का समय थोड़ा खराब रहेगा।
उपाय- राधा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4
वृष- इस वीक कार्यक्षेत्र में नियमों का पालन न करने की वजह से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सरकारी काम कर रहे लोग अपने काम से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेन-देन से जुड़ा काम बहुत ही ध्यान से करें। युवा पार्टनरशिप में कुछ नया काम करने की शुरुआत करेंगे। सेहत के लिहाज से खासतौर पर संभल कर रहें।
उपाय- घी और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3
मिथुन- ये हफ्ता कोई नया काम करने के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। अगर कोई पुराने समय से कर्जा चल रहा है तो उसमें भी राहत देखने को मिल सकती है। कारोबारी वर्ग अपने काम को बहुत ही संभल कर करें। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई देंगी। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, ध्यान रखें।
उपाय- कबूतरों को दाना डालें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
कर्क- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में मेहनत के अनुसार मुनाफा मिलने के आसार हैं। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधित विवाद फिर से कोई परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। युवाओं का किसी के ऊपर अंधा विश्वास उन्हें परेशानी में डाल सकता है। बुजुर्ग लोग अपनी सेहत के साथ बिल्कुल भी खिलवाड़ न करें।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र का टुकड़ा अपनी जेब में रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
सिंह- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में खुशियों भरा वातावरण बना रहेगा लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अचानक से किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से नुकसान का सामना करना पड़ेगा। ब्याज से संबंधित मुनाफा मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर खटास पैदा हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई छोटी सी बीमारी बड़ी मुश्किल को न्यौता दे सकती है।
उपाय- घर में नमक वाले पानी से पोंछा लगाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9
कन्या- इस वीक व्यापार में पुरानी परेशानियों को सही करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के चांस पहले से भी ज्यादा बढ़ते हुए दिखाई देंगे। युवा परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जमीन-जायदाद के मामले से दूरी बनाए रखें। सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- इस हफ्ते किसी तरह का जोखिम वाला कार्य करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कंपनी को आगे ले जाने में आपका भी सबसे ज्यादा योगदान रहेगा। व्यापार में किया गया अहंकार खुद पर ही भारी पड़ेगा। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। घर की जिम्मेदारियों को समझने का प्रयास करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4
वृश्चिक- इस वीक कार्यक्षेत्र से छुट्टियां लेकर दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में किया गया टीम वर्क आपको सफलता की और लेकर जाएगा। युवाओं का रुझान अध्यात्म की और बढ़ता हुआ दिखाई देगा। छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात एक कर देंगे। फालतू में समय व्यर्थ गंवाने के बजाय अपने परिवार के साथ समय बिताएं।
उपाय- माता सरस्वती की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7
धनु- नौकरी करने वालों के लिए ये हफ्ता मिला-जुला रहेगा लेकिन व्यापार में सोच से भी ज्यादा मुनाफा मिलने के आसार हैं। युवाओं के ऊपर करियर के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों का भी बोझ रहेगा। कोर्ट से जुड़ा कोई काम बीच में ही अटक सकता है। घर की साज-सज्जा में परिवार के साथ अपना भी योगदान देंगे। सेहत के लिहाज से कुछ ज्यादा समस्या पैदा हो सकती है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
मकर- ये वीक खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बिगड़े हुए काम को सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यापार को ऊंचाई तक ले जाने का सपना भी जल्द पूरा होता दिखाई देगा। छात्रों की कामयाबी के कारण परिवार में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही को समय से पूरा कर लें।
उपाय- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8
कुंभ- इस हफ्ते की शुरुआत सकारात्मकता से भरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहज भाव के साथ अधिकारियों को अपनी तरफ कर लेंगे। व्यापार में वृद्धि होते देख मन को सुकून महसूस होगा। स्टूडेंट्स कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी बच्चे की गलत हरकत की वजह से किसी वरिष्ठ के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। कमर का दर्द बढ़ सकता है।
उपाय- वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
मीन- इस हफ्ते व्यापार में कोई भी डील पक्की करने से पहले उसके नतीजे जानना न भूलें। कार्यक्षेत्र में काम करने के तरीके को बदलने के बार में सोच सकते हैं। करियर की शुरुआत में युवाओं को कुछ निराशा का सामना करना पड़ेगा। घर की सुरक्षा को लेकर कुछ इंतजाम करेंगे। मानसिक तनाव दूर करने के लिए नए-नए तरीके अपनाएंगे।
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1