Weekly Tarot Horoscope(14th -20th may): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। बिजनेस में मेहनत से मुश्किल परिस्थितियां काफी हद तक अनुकूल हो सकती हैं। रूका हुआ कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बनी रहेगी। नियमित कसरत और खान-पान से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।  
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- इस राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग कला, फैशन, मनोरंजन आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग कागजी कामों में लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। हल्का सा घुटनों का दर्द रह सकता है।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व  
शुभ अंक- 3

मिथुन- इस सप्ताह कानून से जुड़े मामले में फैसला आपके हाथ में आएगा। बिजनेस में बेहतर डील मिलने की संभावना है। जो काम करने के बारे में सोच रहे थे, वो पूरा होगा और अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस राशि के युवाओं को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। परिवार वालों के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। वजन पर नियंत्रण रखने की खास जरूरत है।
उपाय- सफेद गाय को कच्चे चावल खिलाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कर्क- यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कुछ लोग आपको उकसाने की कोशिश करेंगे, उन्हें नजरअंदाज करें। धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। खांसी, जुकाम जैसी हल्की- फुल्की दिक्कत रहेगी।  
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

सिंह- यह सप्ताह बिजनेस में निवेश करने वालों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। साथ में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से दफ्तर में लाभ मिलेगा। जो लोग लंबे समय से विदेश जाकर पढ़ने के बारे में सोच रहे थे, उनकी मनोकामना पूरी होगी। परिवार वालों के तालमेल से घर की शांति बनी रहेगी। सिर में भारीपन होता रहेगा।  
उपाय- भगवान विष्णु के आगे देसी घी के दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कन्या- इस वीक नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर फोकस करने की आवश्यकता है। किसी को पैसे उधार दिये थे, तो वहां से पैसे वापस मिलने की संभावना है। इस सप्ताह व्यापार के चलते किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में समय बितेगा। ज्यादा थकान की वजह से कमर दर्द की समस्या रहेगी।
उपाय- गुड़ से बने पदार्थ या गुड़ दान करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस विक बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है। जो युवा नौकरी की तलाश में थे, उनको खुशखबरी मिलेगी। अपने काम के लिए दूसरों पर डाला गया दबाव, विवाद का कारण बन सकता है। पार्टनर से बोला झूठ सामने आएगा। मांसपेशियों में खिंचाव रहेगा।
उपाय- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5


वृश्चिक- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में बहुत ही लाभकारी साबित होगा। व्यापार में बहुत से आर्डर मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में छात्रों को कुछ नई खबर सुनने को मिलेगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ सोच-विचार करेंगे। हफ्ते के मध्य में परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

धनु- इस वीक कारोबार करने वाले व्यक्ति अपने काम को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। युवाओं का रुका हुआ काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है। छात्र परीक्षा के बढ़िया नतीजे पाकर अपनी खुशी को समेट नहीं पाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, सोच-समझ कर बोलें।
उपाय- घर से मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

मकर- इस सप्ताह बिजनेस में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सरकारी सेवारत वालों का कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ रिश्तें और भी मजबूत होंगे। काम से फ्री होकर परिवार के साथ समय बिताएंगे। युवा वर्ग अपना बिजनेस खोलने के लिए किसी वरिष्ठ से विचार-विमर्श करेंगे। विरोधियों की तरफ से परेशान रहेंगे।
उपाय- किसी मीठी चीज का दान करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा-  पश्चिम
शुभ अंक- 1

कुंभ- इस सप्ताह व्यापार की वृद्धि होगी। बिजनेस में चल रहे सारे उतार-चढ़ाव सही हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। हफ्ते के मध्य में परिवार के साथ यात्रा पर जाना पड़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में खुशियां बनी रहेंगी। छात्रों को अपना लक्ष्य पाने के लिए थोड़ी सी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- शिव मंदिर में चौमुखी दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

मीन- ये सप्ताह व्यापारियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा, रुकी हुई डील पूरी हो जाएगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नौकरी के बहुत से नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों का समय परीक्षा की तैयारी करने में निकलेगा। युवा करियर पर ध्यान देने के बजाय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात को शेयर करेंगे।
उपाय- हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News