Weekly Tarot Horoscope(5th-11th february): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस हफ्ते आपको अपने सपने सच होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में जैसा पद चाहते हैं, उसकी प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी लाभ होगा। बहुत से नए आर्डर मिल सकते हैं। छात्रों को अपना मन पढ़ाई में लगाना होगा नहीं तो रिजल्ट खराब हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अचानक से कोई मेहमान भी घर आ सकता है। पुरानी बीमारी ठीक होती हुई नजर आएगी।
उपाय- हनुमान जी को चढ़ाए गए सिंदूर का तिलक लगाकर घर से निकलें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

वृष- इस वीक कार्यक्षेत्र में मन के मुताबिक काम होंगे। इस हफ्ते रुका पैसा मिल सकता है या फिर बिजनेस में अच्‍छा मुनाफा हो सकता है। छात्र कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छा परफॉर्म करेंगे। अगर कोई कानूनी लड़ाई चल रही है तो उसमें भी जीत मिलने की संभावना है। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। शादी योग्य लोगों को सही मैच मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय- देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

मिथुन- ये सप्ताह पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। लाभ के बहुत से मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को हफ्ते के मध्य में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, ध्यान रखें। छात्रों का उच्च पढ़ाई का सपना भी साकार होता हुआ दिखाई देगा। घर में अगर किरायेदार की खोज है तो वो पूरी हो जाएगी। बदलते मौसम के साथ सेहत में बदलाव संभव हैं।
उपाय- कन्या को खीर खिलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

कर्क- इस सप्ताह पहले से अधिक ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में हर काम को अपने हाथ में लेने का प्रयास करेंगे। बिजनेस में बहुत समय से रुकी ही डील भी पूरी हो जाएगी। स्टूडेंट्स अपने आप को आगे ले जाने के लिए किसी बड़े प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। घर की साज-सज्जा में लगे रहना अच्छा लगेगा। सप्ताह के अंत में घरवालों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत भी ठीक रहेगी।
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

सिंह- इस हफ्ते कमीशन पर काम करने वालों को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। हर समय बस कॉन्ट्रैक्ट के कामों में ही लगे रहेंगे। ऑफिस की मीटिंग में आपका योगदान सबसे ज्यादा रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। छात्र पढ़ाई की बजाय सैर-सपाटों में अपना समय व्यर्थ करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
उपाय-  एक माला गायत्री मंत्र अवश्य जपें।  
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

कन्या- ये वीक बिजनेस के मामले में अनुकूल रहेगा। आपके द्वारा किए गए बदलाव भी सफलता लेकर आएंगे। ऑफिस में अपने गुण की वजह से अधिकारियों के आंखों के तारा बने रहेंगे। स्टूडेंट्स हार्ड वर्क और फोकस से लक्ष्य पा सकेंगे। काम से फ्री होकर परिवार के साथ कहीं लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी ठीक हो जाएगी।
उपाय- जरूरतमंदों को हरे रंग के वस्त्र या कुछ धन दान करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 
तुला- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से लक्ष्य को पूरा कर लेंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, सफलता मिलेगी। छात्रों का मन पढ़ाई से हटकर घूमने में लगेगा। वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। युवा वर्ग हॉबी या जॉब से रिलेटेड कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत थोड़ी नरम रहेगी।
उपाय- शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृश्चिक- ये हफ्ता थोड़ा मिलजुला रहने वाला है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हफ्ते की शुरुआत में ऑफिस में सब काम समय से पूरे हो जाएंगे लेकिन अंत तक आते-आते कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ध्यान से काम करें। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर कुछ कंफ्यूजन रहेगी। फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही मुश्किल खड़ी कर सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

धनु- इस वीक कार्यक्षेत्र के काम से यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा से बहुत से नए अनुभव मिलेंगे। व्यापार में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बना कर रखें तभी काम संभव है। छात्र अपनी पढ़ाई में काफी व्यस्त रहने वाले हैं, परीक्षाओं की चिंता सताएगी। परिवार में खुशियां बनाए रखने की कोशिश करेंगे। उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखेंगे। पीठ दर्द से जुड़ी समस्या फिर से उभर कर आ सकती है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

मकर- इस सप्ताह खुशियां आपके द्वार खुद चलकर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार के काम में भी मजबूती आएगी। युवाओं को अपने मन के मुताबिक नौकरी मिलने के आसार हैं। छात्र सोच-समझ कर कोई भी काम करें। परिवार में आपके कारण खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत भी सही रहेगी लेकिन खान-पीन पर ध्यान दें।
उपाय- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

कुंभ- इस हफ्ते कोर्ट-कचहरी से जुड़े सारे मसले हल हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने जरुरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें नहीं तो मुश्किल खड़ी हो सकती है। व्यापार में किसे नए व्यक्ति के आगमन से मन थोड़ा सा विचलित रहेगा। युवाओं के ऊपर करियर को लेकर मानसिक दबाव बना रह सकता है। परिवार में खर्चों को लगाम लगाने की जरूरत है। पेट खराब होने की वजह से पाचन क्रिया खराब रहेगी।
उपाय- गणपति जी को दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें।
शुभ रंग- महरून
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

मीन- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बहुत से नए मौके मिलेंगे लेकिन अपने आलस के कारण समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। व्यवसाय में कुछ लोग कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं, ध्यान रखें। युवा के मन में कोई बड़ा फैसला लेने को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। परिवार की शांति कुछ खराब होती हुई दिखाई देगी। मानसिक तनाव का सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News