Weekly Tarot Horoscope (25th december-31st december): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल मिलने वाला है। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के काम में थोड़ी मंदी आ सकती है लेकिन मध्य में किसी की मदद से  सब ठीक हो जाएगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे। युवाओं को किसी से धोखा मिलने की संभावना है। बच्चों की कोई भी गलती को नजरअंदाज करने से बचें। सेहत के लिए ये हफ्ता थोड़ा सा खराब रहने वाला है। खानपान की वजह से परेशानियां रहेंगी।
उपाय- ब्राह्मणों को खाना खिलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

वृष- ये वीक व्यापार के नजरिये से फायदेमंद रहने वाला है। बहुत बड़ा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। आर्डर की लाइन लगी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। इसी कारण काम में मन नहीं लगेगा। युवा नए अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे। घर में किसी का रिश्ता पक्का होने से खुशी का माहौल बना रहेगा। शॉपिंग करने में समय व्यतीत करेंगे। फिट रहने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान देंगे।
उपाय- घर में पीले सूरजमुखी का पौधा लगाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

मिथुन- यह हफ्ता बहुत ही खुशियां लेकर आएगा। व्यापार करने वाले लोगों को बहुत ही फायदा मिलेगा। जिन व्यक्तियों ने शेयर मार्किट में निवेश किया था, उसका दोगुना फल मिलने की संभावना है। जो जातक बहुत दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, इस वीक यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। छात्र पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए कुछ नया प्रयास करेंगे। समय-समय पर डॉक्टर से सेहत के लिए सलाह लेते रहें।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

कर्क- इस वीक नौकरी कर रहे लोगों को सीनियर्स से भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस में हर काम को टाइम से पूरा करेंगे। व्यापारियों को व्यापार से संबंधित अचानक कोई बड़ी जानकारी मिलेगी, जो बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। कानूनी मामलों से दूर रहने की कोशिश करें। हफ्ते के मध्य में युवाओं को बड़ा झटका मिल सकता है। परिवार में आपसी प्रेम-प्यार बना रहेगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलने की संभावना है।
उपाय-  तिल का दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

सिंह- इस हफ्ते बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कदम उठाने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, चेकिंग होने की आशंका है। वीक के अंत में बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। दूसरे छात्र आपकी कामयाबी को देखकर प्रशंसा करेंगे। काम से फ्री होकर परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखें अन्यथा कोई बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कन्या- इस हफ्ते अपने बिजनेस के प्रति समर्पित रहेंगे। अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिजनेस के काम में लगाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों का मन नई जॉब पर नहीं लगेगा। छात्र अपनी परीक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे लेकिन अपनी मेहनत रंग लाएगी। युवा करियर पर ध्यान देने की बजाय सैर-सपाटे में समय व्यर्थ करेंगे। सप्ताह के अंत में सेहत का ध्यान रखना होगा। बदलते मौसम के कारण मौसमी बुखार होने की सम्भावना है।
उपाय- हनुमान जी को बूंदी चढ़ाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस सप्ताह नौकरी में मनचाहा पद मिलेगा। मन को खुशी मिलेगी। व्यापार में किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। लोन के पेपर्स को संभाल कर रखें। छात्र अपने मनपसंद संस्थान में जाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। युवा अपने घरवालों के विरुद्ध जाकर मनमानी करने की कोशिश करेंगे। घर में खास मेहमान का आगमन होगा। उनकी ही देख-रेख में लगे रहेंगे।
उपाय- मंदिर में सेवा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- इस हफ्ते नकारात्मक सोच को अपने से दूर रखने के लिए कईं गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में बेवजह ही सहकर्मियों के साथ उलझ जाएंगे। व्यापार में मंदी के कारण मन में उथल-पुथल चलती रहेगी। छात्र अपनी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए अध्यापकों से सलाह लेंगे। युवाओं की जिद का असर उनके करियर पर पड़ेगा। वीक के अंत में परिवार के लिए कुछ जरुरी फैसले लेंगे। जीवनसाथी की छोटी सी बात को दिल पर लगा लेंगे।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

धनु- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में मनचाहा सम्मान पाने के लिए पूरे जोश के साथ मेहनत करेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम सिद्ध होने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। वीक के मध्य का समय युवाओं के लिए उपलब्धियों भरा रहने वाला है। छात्र अपनी पढ़ाई की तरफ से लापरवाह रहेंगे। काम और परिवार के बीच तालमेल बना कर रखें । मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- भगवान शिव को लाल रंग के फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मकर- इस सप्ताह बिजनेस में चुनौतियों से जीतने के लिए विशेष कोशिश करेंगे, सफलता मिलेगी। कुछ लोग आपकी बुराई करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग पुरानी जॉब से परेशान होकर नई नौकरी खोजने का प्रयास करेंगे। युवा कोई नया काम शुरू करने के लिए निवेश करेंगे। परिवार में मतभेद को सुलझाने का प्रयास सफल होगा। जोड़ों के दर्द और मौसमी बीमारियों की वजह से परेशानी रहेगी।
उपाय- देवी मां को 16 श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
शुभ रंग- मैरून
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कुंभ- इस हफ्ते शेयर्स और नए बिजनेस में पैसा लगाना बहुत ही शुभ साबित होगा लेकिन मध्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सैलरी बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए टाइम-टेबल बनाएंगे। युवा जल्दबाजी और लापरवाही में कोई गलत फैसला ले लेंगे। सप्ताह के अंत में फालतू के खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति डगमगा जाएगी। ज्यादा मेहनत और भागदौड़ का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
उपाय- हर रोज शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

मीन- ये वीक प्राइवेट नौकरी वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मन के मुताबिक सभी काम होंगे। व्यापारियों की किसी से मुलाकात बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में रुपए-पैसों के मामले में खासतौर से सावधानी रखें। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। घर में किसी विवाह संबंधी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए सही दिनचर्या बनाएं रखेंगे।
उपाय- शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मां की पूजा करें।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News