Weekly Tarot Horoscope (20th-26th November): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 10:54 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस हफ्ते आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कोई गलत बात मुंह से निकल सकती है, जिससे बड़ा हर्जाना उठाना पड़ सकता है। करिअर-कारोबार में कुछ अड़चनों के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कड़ी मेहनत करनी होगी। वर्क प्लेस पर दूसरों से उलझने की बजाय खुद के स्वभाव में परिवर्तन लाएं। 
उपाय- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 3

वृषभ- ये वीक मजेदार रहने वाला है। बात से बात बनेगी भी और बिगड़ेगी भी। रोजी-रोजगार में बदलाव होने की संभावना है। भावनाओं में बहकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में परिवार का साथ बना रहेगा। धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। खराब चल रही सेहत में सुधार होगा। 
उपाय- सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

मिथुन- इस हफ्ते सभी सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे लेकिन किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें। करिअर-कारोबार से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कपल्स के लिए समय शुभ रहने वाला है, उनके प्यार की बात शादी तक जा सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी बवाल मचाएगी। 
उपाय- घर के बड़ों का चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 1

कर्क- ये सप्ताह अधूरे काम पूरे करने वाला और मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। करिअर-कारोबार में अपना बेस्ट देने से अच्छे धन-लाभ के स्रोत बनेंगे। पारिवारिक संबंधों में तमाम तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा। मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें। 
उपाय- सुबह जमीन पर पैर रखने से पहले धरती माता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

सिंह- आपके लिए ये हफ्ता शुभता और सौभाग्य लेकर आएगा। रिश्तेदारों के साथ चल रहा कलह दूर होगा। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कभी न भूलने वाला खूबसूरत समय व्यतीत करेंगे। करियर-कारोबार में प्रगति तो मिलेगी लेकिन दुश्मनों के साथ कड़ा संघर्ष करने के बाद। 
उपाय- घर के मंदिर में धूप या अगरबत्ती लगाएं।  
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 4

कन्या- इस हफ्ते कठिन परिश्रम के बाद ही मनचाही सफलता मिलेगी। मार्केटिंग, भूमि-भवन और कांट्रैक्ट का काम करने वाले सावधान रहें। अपने टारगेट को प्राप्त करने के लिए सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद होगा।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर शीश झुकाएं।
शुभ रंग- सुनहरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

तुला- ये वीक बेहद शानदार रहने वाला है। बुद्धि-विवेक के जरिए हर समस्या को पार करने में सफल होंगे। विदेश जाने के चाहवान जातकों के इस दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कुंवारों के लिए ये वीक अत्यंत शुभ रहने वाला है। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट कर इधर-उधर की गतिविधियों में लग सकता है।
उपाय- मीठा बोलें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 2

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- सप्ताह की शुरुआत भूमि-भवन के विवाद से छुटकारा दिलवाने वाली रहेगी। अपनी बात बॉस के सामने रखने में कामयाब होंगे। कारोबार को लेकर विद्वानों से सलाह के बाद ही कोई फैसला लेंगे। किसी की करनी आपको भरनी पड़ सकती है। परिवार वालों का समर्थन आपके साथ बना रहेगा। 
उपाय- जरूरतमंद की मदद करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 6

धनु- इस हफ्ते स्वजनों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी लेकिन दिल से उन्हें माफ करना संभव नहीं हो पाएगा। अपना काम किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें। करिअर-कारोबार में विशेष सफलता मिलेगी। कुछ बड़े खर्च बजट को हिला सकते हैं। धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्करों में पड़ने से बचें। 
उपाय- पक्षियों को जल दें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 1

मकर- ये सप्ताह नार्मल रहेगा। घर की मेंटेनेंस पर खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आवाज ऊंची करने की भूल न करें। मैरिड लाइफ में छोटी-मोटी बात पर उलझने से बात बढ़ सकती है, जिसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी भरा वक्त बिताएंगे। सेहत की दृष्टि से ये वीक थोड़ा ढीला रहेगा। 
उपाय- अन्न का निरादर न करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

कुंभ- यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। किसी बात को लेकर साथी के साथ चल रहा मतभेद मनभेद में बदल सकता है। किसी करीबी को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले समाप्त होंगे। किसी खास से मुलाकात भविष्य में लाभ देगी। मौसमी या फिर कोई पुरानी बीमारी अपना जोर दिखा सकती है।
उपाय- कंजक के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 4

मीन- यह सप्ताह शुभ और मनचाहा फल देने वाला साबित होगा। लंबे समय से अटके काम में किए गए प्रयास सफल होंगे और परिश्रम का सुखद फल प्राप्त होगा। कोई बड़ी उपलब्धि तो हासिल होगी लेकिन जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शत्रु खुद ही समझौते के लिए आगे आएंगे।
उपाय- क्रोध न करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 5

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News