Weekly Tarot Horoscope (2nd-8th October): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 08:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस हफ्ते सभी आम और खास काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहा विवाद समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपने मन मुताबिक काम करेंगे, कामयाबी मिलेगी। वाहन को खरीदने का मन बनाएंगे। माता-पिता कुंवारों पर शादी के लिए दबाव बनाएंगे। घर से दूर नौकरी कर रहे सदस्य कोई सरप्राइज देंगे। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
उपाय- देवी मां को गुलाब का फूल भेंट करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर पश्चिम
शुभ अंक- 4

वृष- यह हफ्ता उत्तम रहने वाला है। तन-मन प्रसन्न रहेगा। लड़ाई-झगड़े समाप्त होंगे। परिवार के सदस्य प्रेम से रहेंगे। विवाहेत्तर संबंध समाज के सामने जगजाहिर होते-होते बचेंगे। किसी को भला-बुरा बोलने से बचें। वाणी की मधुरता आपके असंभव काम भी संभव कर देगी। कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, शांति से काम लें।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मिथुन- आने वाला सप्ताह कुछ खट्टे-कुछ मीठे अनुभव लेकर आया है। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन उसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी। रोजगार की तलाश में भटक रहे जातकों की तलाश पूरी होगी। अधिकारियों से बहुत प्रेम मिलेगा। बिजनेसमैन को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य न खोएं।
उपाय- कंजक पूजन करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर पूर्व
शुभ अंक- 8

कर्क- आने वाला सप्ताह आपके लिए अनुभवों से भरा रहेगा। जीवन से संबंधित कुछ खास सबक सीखने को मिलेंगे। जिससे सकारात्मकता का संचार होगा। नौकरी और व्यापार में सोची गई सभी योजनाएं पूरी होंगी। लेन-देन के समय थोड़ा सावधान रहें। कोई आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकता है। बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, परिवार के साथ सलाह करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। मित्रों के साथ संबंधों में थोड़ी ऊंच-नीच होने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

सिंह- ये सप्ताह आपके लिए मन मुताबिक परिणाम लेकर आएगा। वाणी की मधुरता को बनाए रखें, तभी असंभव कामों को संभव कर पाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों को दूसरों के साथ बांट कर स्मार्ट वर्क करेंगे। किसी परिजन की आर्थिक मदद करेंगे, जिससे जीवन में सकारात्मकता आएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा।।
उपाय- देवी मां को मेवे का भोग लगाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण पूर्व
शुभ अंक- 2

कन्या- इस सप्ताह मिट्टी में भी हाथ डालेंगे तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कोई भी डील फाइनल करते समय उसे गुप्त रखें। माता-पिता का सहयोग बड़ी मुसीबत से बाहर निकालेगा। अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों पर ध्यान लगाना हानि का कारण बनेगा। किसी की मदद सोच-समझ कर करें, मुसीबत में आ सकते हैं। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
उपाय- दुर्गा मां को सिंदूर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- ईशान कोण
शुभ अंक- 9

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- ये सप्ताह कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है। कोई भी कदम अच्छे से विचार करने के बाद ही आगे बढ़ाएं। लंबे समय से परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, बड़े लाभ प्राप्त होंगे। कोई बड़ा निवेश करने से पहले कागजात की जांच-पड़ताल कर लें। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।  
उपाय- भगवती के मंदिर में दीप दान करें।
शुभ रंग- मैरुन
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- इस हफ्ते आपके जीवन में चल रही सारी नकारात्मकता समाप्त होगी। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। आपके द्वारा दिए गए सुझावों का मान रखा जाएगा। बिजनेस में समस्याएं आएंगी और चली भी जाएंगी लेकिन कोई भी कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, परिणाम आपके हक में आएंगे। साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है।
उपाय- कंजक को मौली बांधे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- नैऋत्य कोण
शुभ अंक- 5

धनु- ये सप्ताह पिछली बार की तुलना में अच्छा रहने वाला है। इधर-उधर भटक रहे मन को उसका साहिल मिलेगा। जिससे एक नई चेतना का संचार होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह गिरावट के दौर से उठाकर पुन: ठाठ-बाठ तक लेकर जाएगी। रिश्तेदारों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। किसी के लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण पूर्व
शुभ अंक- 3

मकर- सप्ताह का आरंभ तो बहुत अच्छा रहने वाला है लेकिन अंतिम पड़ाव आते-आते स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। परिवार के सदस्य आपके रवैये को लेकर परेशान रहेंगा। लंबे समय से चल रहा कोई रोग ठीक होने के योग हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएंगे। कोई बड़ी डील पक्की करने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग लेंगे। साथी से प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- शिव मंदिर जाकर देवी पार्वती को कुमकुम का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- उत्तर पूर्व
शुभ अंक- 1

कुंभ- यह हफ्ता आपके लिए खास रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। अस्त-व्यस्त चल रहे जीवन को मुकाम हासिल होगा। पुराने नाते-रिश्तेदारों से मिलकर दिल को खुशी मिलेगी। कामकाज को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। शिक्षा से संबंधित कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
उपाय- मां दुर्गा को मेंहदी भेंट करें।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

मीन- इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम बनने लगेंगे। परिवार में आपके द्वारा दी गई सलाह व सुझावों को सराहना मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती बनी रहेगी लेकिन खर्चों का जोर भी रहेगा। कोई पुरानी भुल सामने आने से आत्म ग्लानि का अनुभव होगा। साथी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। कोई नया अनुबंध साइन करेंगे।
उपाय- मां दुर्गा को दूध का भोग लगाएं।
शुभ रंग- मजेंटा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News