इस मूलांक के लोग बिजनेस में कमाते हैं खूब नाम और पैसा, अपनी बातों से पलट देते हैं हारी हुई बाजी
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:37 PM (IST)
Numerology : अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक की अपनी ताकत और अपना एक अलग स्वभाव होता है। लेकिन अगर बात करें जुबान के जादू और व्यापारिक बुद्धि की तो एक मूलांक ऐसा है, जो बाकी सभी मूलांकों से आगे निकल जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, संचार, व्यापार और त्वचा का कारक माना जाता है। यहीं कारण है कि ये लोग बहुत बुद्धिमान और पैसा कमाने में बहुत आगे होते हैं। इन लोगों में एक खास बात ये भी होती है कि यह अपने बातों के जादू से दूसरों से बहुत ही असानी से अपना काम निकलवा लेते हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से मूलांक के लोग हैं, जिनमें ये सारे गुण होते हैं।
किस मूलांक के लोग होते हैं जुबान के जादूगर
जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस मूलांक के लोग बहुत बुद्धिमान, बेहद साहसी और कर्मशील होते हैं। ये अपनी बातों से लोगों का दिल बहुत आसानी से जीत लेते हैं और मीठी-मीठी बातें करके अपना कोई भी काम करवा लेते हैं। यह लोग बिजनेस करने में भी बहुत माहिर होते हैं। इस मूलांक के लोग जो भी व्यापार करते हैं, उसमें मनचाही सफलता प्राप्त करते हैं।
कॉन्फिडेंस की नहीं होती इनमें कमी
इस मूलांक के लोगों के अंदर कॉन्फिडेंस की कमी नहीं होती। सरल शब्दों में समझें तो ये मिट्टी को भी सोने के भाव बेचने का दम रखते हैं। ये किसी से बात करने में घबराते नहीं है। यह लोग हर काम करने में बहुत अट्रैक्टिव होते हैं। एक बार जो व्यक्ति इनसे बात कर लें, वो इनकी बातों का कायल हो जाता है।

पैसों की कभी नहीं होती कमी
मूलांक 5 वाले लोगों के पास पैसों की कमी नहीं होती। ये लोग किसी न किसी पैसे कमाने का जरिया ढूंढ ही लेते हैं। यही कारण है कि इन लोगों को कभी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही ये लोृग विज्ञापन, शेयर मार्केट, ट्रेडिंग और जनसंपर्क के क्षेत्रों में खूब सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
