Weekly numerology (24.11.2025 से 30.11.2025): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 09:54 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। निजी जीवन में इधर-उधर की बातों पर अधिक प्रतिक्रिया न दें। मंगलवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं, मन काम में कम लगेगा। गुरुवार को उतावलेपन में आकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद मे पछतावा हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी रहेगी।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।  

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। सेहत का भी ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें, दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन किसी नए काम की जिम्मेदारी भी साथ-साथ व्यस्त रखेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। 
उपाय:- यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। चावल का दान मंदिर में करें। 

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मंगलवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बुधवार का दिन थोड़ा संघर्ष भरा रहेगा लेकिन मेहनत के उत्तम परिणाम अवश्य मिलेंगे। बृहस्पतिवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अहंकार को बीच में न आने दें। सप्ताह के अंत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में भी तरक्की के योग बनते हैं। 
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।  

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं के भी योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी आपके लिए लाभदायक होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि बृहस्पतिवार के दिन दोस्तों के साथ अनबन की संभावनाएं हैं, अपने स्वभाव में क्रोध को स्थान न दें। शुक्रवार के दिन किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। 
उपाय :- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। शिव चालीसा का पाठ करें। 

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक पांच वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट हिला सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। सप्ताह के अंत का समय व्यापार के नजरिया से अच्छा रहेगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी जीवन पर अधिक ध्यान केंद्रित रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय हालांकि व्यावसायिक नजरिया से ज्यादा सक्रिय रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जिम्मेदारियां के लिए ज्यादा व्यस्त रहेगा। मंगलवार के दिन दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात पर जरूरत से ज्यादा गहन विचार करने के कारण चिंताएं आपको घेर सकती हैं। सप्ताह के मध्य में दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है हालांकि सप्ताह के अंत में शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। 
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। यात्राओं के योग भी साथ-साथ बने रहेंगे, कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है, अपने क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के अंत में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग के जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यात्राओं के कारण आपका शेड्यूल थोड़ा डिस्टर्ब हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए व्यापारिक और व्यावसायिक नजरिया से अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। रविवार का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें।
उपाय:- गुड़ का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News