Weekly numerology (09.11.2025 से 15.11.2025): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 03:03 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नगदी धन की स्थिति मज़बूत बनी रहेगी। बुधवार का दिन उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे फल मिल सकते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन थोड़ी सावधानी से बिताएं। विदेशी कार्यों से लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंत में निजी जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। रविवार को यात्रा योग बनते हैं।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेंगे। सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पतिवार को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत भी हो सकती है। रविवार को स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। उधार दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। बुधवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा, रुके हुए कामों में गति आएगी। सप्ताह के मध्य में कुछ परिवर्तन संभव हैं, इसलिए समझदारी से निर्णय लें। सप्ताह का अंतिम हिस्सा मिश्रित फल देगा। रविवार को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। चने की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत किसी नई जिम्मेदारी के साथ हो सकती है। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में समय आपके पक्ष में रहेगा। रिसर्च और विश्लेषण से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विदेशी कामों से भी फायदा होने की संभावना है। किसी प्रेम संबंध की शुरुआत भी संभव है। सप्ताह के अंत में यात्राओं में सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय :- कोई गैर सरकारी काम न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए शुभ है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ सूचना मिल सकती है। सप्ताह का मध्य थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी समस्या से घबराकर कार्य न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गणेश भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यभार बढ़ा हुआ रहेगा और खर्च भी अधिक होगा। बुधवार को कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल रहेगा। किसी महिला मित्र से सहायता प्राप्त हो सकती है। यात्राओं के योग भी बनते हैं।
उपाय:- गुड़ का दान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होने की संभावना बनती है। कोई ऐसा काम जो किसी बड़े अधिकारी की सहायता से पूरा होना हो उसकी संभावनाएं ज्यादा है, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। भावनाओं से घिरे हुए महसूस कर सकते हैं, फिर भी समय का सदुपयोग करें। बुधवार का दिन शुभ रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में विदेशी कार्यों से लाभ संभव है। सप्ताह के अंत में निजी जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। रविवार को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह कार्य क्षेत्र पर ज्यादा सक्रिय रहेगा और निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। काम की जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आएंगी। जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद की संभावना भी है, इसलिए अपने स्वभाव में कठोरता न आने दें। सप्ताह की शुरुआत में कार्यभार अधिक रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। बृहस्पतिवार को भी शुभ परिणाम मिलेंगे और विदेशी कामों से लाभ संभव है। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्य पूरे करने की कोशिश करें और समय का सदुपयोग करें। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर बनेंगे। सप्ताह के मध्य में अनावश्यक विवादों से दूर रहें। सप्ताह के अंत में यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
