Weekly numerology (13th-19th October): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Oct 13, 2025 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी कार्य में विलंब या अड़चन आ सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। कामकाज की अधिकता के कारण मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत भी की जा सकती है। सप्ताह के अंत में शनिवार के दिन अपने किसी पुराने कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। रविवार का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा।
उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी से कोई वायदा न करें। लेखन एवं प्रकाशन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिक्रियाओं के प्रति सचेत रहना चाहिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कार्यक्षेत्र पर ध्यान कम रह सकता है। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। शारीरिक थकान महसूस होगी, हालांकि सप्ताह का अंतिम भाग सकारात्मक रहेगा। दोस्तों से सहयोग एवं वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। किसी नए कार्य में सफलता की संभावना बनती है।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिश्रित रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में शोध, अनुसंधान या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन संभव हैं। सप्ताह का मध्य समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार को यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। शुक्रवार का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी अधूरे कार्य को पूरा करने में समय व्यतीत होगा।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिश्रित रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। विदेशी कार्यों से लाभ की संभावना बनती है। निजी जीवन भी संतुलित रहेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को मनचाहा स्थानांतरण संभव है और यात्राओं के भी योग हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि सप्ताह का अंतिम भाग थोड़ा सावधानी से व्यतीत करें। बेकार के झगड़ों से दूर रहें क्योंकि चोट या विवाद की संभावना बनती है। रविवार को किसी नए कार्य में बाधाएं आ सकती हैं।
उपाय :- कोई गैर सरकारी काम न करें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम कुल मिलाकर सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है। बच्चे विदेशी शिक्षण प्रणाली अपनाने की इच्छा रख सकते हैं। हालांकि किसी अनुचित या अनैतिक कार्य से बचें, अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा, परिवर्तनों से लाभ होगा। जीवन में प्रेम संबंध की शुरुआत संभव है। बृहस्पतिवार को मां-बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी पर कुछ अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में शनिवार के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। रविवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में फैशन, डिज़ाइनिंग एवं मॉडर्न आर्ट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और निजी जीवन पर खर्च भी संभव है। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। सप्ताह के अंत में घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अनुकूल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में शोध या अनुसंधान से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। काफी समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सप्ताह का मध्य भाग विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बृहस्पतिवार का दिन स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर के इच्छुक लोगों के लिए शुभ है। सप्ताह के अंत में क्रोध पर नियंत्रण रखें और झगड़ों से बचें। रविवार का दिन पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गणेश भगवान जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिश्रित रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप आधुनिक तकनीक अपनाकर कार्यों में तेजी लाएंगे। खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता महसूस होगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी मंदी रहेगी। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के कारण पारिवारिक जीवन पर ध्यान कम रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, किसी नए कार्य की शुरुआत संभव है। सप्ताह का अंत सावधानीपूर्वक बिताएं।
उपाय:- जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ- सुथरा कपड़े पहनें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मध्यम रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विदेशी निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें। दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करते समय भी सतर्कता रखें। बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पैरों में दर्द की संभावना है। किसी कारणवश मन एकाग्र नहीं रहेगा पर सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरेंगी। पुराने कार्य पूरे करने के लिए यह समय शुभ रहेगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News