Weekly numerology ( 30th june- 6th july): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी की संभावनाएं भी बनती हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी नई जिम्मेदारी को समय से पूरा कर पाएंगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। 

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें और किसी को कोई वायदा न करें।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। यथासंभव शिवलिंग पर चल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सोमवार का दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कम मेहनत से भी आपके काम सफल होंगे समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें।सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। किसी बड़े व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ हो सकता है। हालांकि अपने अहंकार में आकर कोई फैसला लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में भावनाओं में ज्यादा घिरा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन काफी समय से रुके हुए किसी कार्य को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय :- कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यायाम और प्राणायाम करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने कार्य को आगे बढ़ाने की कोशिशों में लगे रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। हालांकि सरकारी काम पूर्ण होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में विदेशी काम में लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं लेकिन कोई भी निवेश सोच-समझ कर ही करें। शनिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। मीडिया और संचार माध्यम से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी आपका इंतजार कर रही है, अधिक खर्च होगा। हालांकि इन सभी परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाने में आप सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में किसी भी प्रकार के बहाने से दूर रहें और अपने दोस्तों में दूरियां न बनने दें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं, जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। मंगलवार के दिन सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य का समय मिला-जुला रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श में लगे रहेंगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कार्य से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सोमवार के दिन उचित रूप से मेहनत करके अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें, सफलता मिलने की संभावनाएं अच्छी बनती हैं। हालांकि मंगलवार के दिन कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बनती हैं। सेहत का ख्याल रखें। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में विदेशी काम से और विदेशी तकनीक से लाभ प्राप्त हो सकता है। अपने किसी काम को शॉर्टकट अपना कर पूरा करने में सफल रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं लेकिन कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा परिस्थितियों विपरीत भी हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नौकरी पर भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी के बहकावे में आकर कोई गलत काम करने से बचें। सप्ताह के अंत में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News