Weekly numerology (14th-20th October): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अहम रहेगा। मंगलवार के दिन जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बुधवार का दिन यात्राओं के योग लेकर आया है। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के मध्य का समय आलस्य में घिरा रहेगा और कोई महत्वपूर्ण काम आपके हाथ से चूक सकता है। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम को पूरा करने में सफल रहेंगे।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए भी सप्ताह के परिणाम औसतन मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय परिवारिक जिम्मेदारियां के इर्द-गिर्द बीतेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि आपके लिए थोड़ी मध्यम गति वाला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी बात को लेकर बेकार की चिंता आपको घेरे रहेगी। सप्ताह के अंत में दोस्तों की सहायता से बेहतर महसूस करेंगे। अपने काम को भी समय से पूरा करने में सफल रहेंगे।
उपाय:-सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर सरकारी काम न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कोई भी बहुत बड़ा निर्णय सोच-समझ कर लेने की आवश्यकता है अन्यथा बाद में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कोई भी काम करने से पहले काफी सोच-विचार में समय बीतेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपका मन लगेगा। पूरी मेहनत के साथ काम करने से सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है। सप्ताह के अंत में कोई निर्णय सोच-समझ कर लें। शुक्रवार के दिन अहंकार में आकर कोई कार्य करने से बचें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। रविवार का दिन आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय ठीक रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। बुधवार के दिन की गई यात्राएं अच्छी रहेगी। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके कारण पुलिस संबंधित गतिविधियों से उलझना पड़े।
उपाय :- पिता के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ने की संभावना बनती है। इस सप्ताह अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं, उतावलेपन में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
उपाय:-विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कार्य और निजी जीवन के मध्य एक संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। कारोबार को लेकर भी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। आलस्य के कारण समय को हाथ से न निकलने दें। सप्ताह के अंत में काम का अधिक होने के कारण निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग कुछ परिवर्तनों का सामना करेंगे। निजी जीवन की जिम्मेदारियों के चलते कामकाज पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी बात पर अधिक चिंतन करने के कारण देरी का सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आय के नए साधन प्राप्त होने की संभावना बनती है। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
उपाय:-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम ठीक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च आपके सामने आ सकते हैं। इस सप्ताह अपने बजट को मैनेज करके चलना ही आपके लिए अच्छा रहेगा वरना बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कारोबार संबंधित कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होने की संभावना बनती है। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई- झगड़े से दूर रहें।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी को वायदा न करें। मंगलवार का दिन आपके लिए औसतन रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बुधवार का दिन हालांकि थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। कुछ अनचाही यात्राएं सामने आ सकती हैं। कुछ अनचाहे स्थानांतरण झेलने पड़ सकते हैं। शुक्रवार का दिन भी थोड़ी मध्यम गति वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ बहस होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को समय से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News