Weekly numerology (9th-15th September): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 05:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय हालांकि अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा।
उपाय: गुड़ और शहद का सेवन करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी दोस्त की सहायता से अपने काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। बुधवार के दिन किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। शुक्रवार के दिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में पारिवारिक जिम्मेदारियां के इर्द-गिर्द समय ज्यादा व्यतीत होगा।
उपाय:-सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर की पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मिली किसी जिम्मेदारी को समय से पूरा कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। अपने काम को मेहनत करके पूरा करने की कोशिश करें। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। रविवार के दिन जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम न करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और पुलिस के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलने से लाभ होने की संभावनाएं बनती है। शुक्रवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। सप्ताह के अंत में वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।

उपाय :- हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहे।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय कार्यक्षेत्र पर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। नकदी धन अधिक खर्च होने की संभावनाएं बनती है। बृहस्पतिवार के दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे। शुक्रवार के दिन कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। दिखावे में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है।

उपाय:-हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। सोमवार के दिन किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मंगलवार का दिन कार्य क्षेत्र पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। किसी नई जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। शुक्रवार के दिन किसी की बातों में आकर अपने रिश्तों को खराब ना करें। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने लिए समय निकाल पाने में सफल रहेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है।

उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटी बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती है। नगदी धन खर्च हो सकता है। बृहस्पतिवार के दिन आपका मन अध्यात्म के कार्यों में लगेगा। शुक्रवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा।
उपाय:-कोई गैर सरकारी काम न करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों के साथ अनबन होने के संभावना बनती है। कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण परिस्थितियां और खराब हो। काम की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में दूरियां उत्पन्न हो सकती है। सेहत का भी ख्याल रखें। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी कार्य में काफी समय से रूकावटों के बाद सफलता मिलती हुई नजर आएगी। सप्ताह के अंत में कुछ परिवर्तन संभव है।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। रात्रि में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News