Weekly numerology ( 22nd-28th July): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। सोमवार के दिन किसी की बातों में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण आपको मानहानि का सामना करना पड़े। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन की तरफ भी ज्यादा समय व्यस्त रहेगा। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ भी अनबन होने की संभावनाएं बनती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और किसी नए काम की तरफ भी आपका मन आकर्षित हो सकता है।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2

मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा अस्त व्यस्त रहेगा। किसी की बातों में आकर उसको अपना भेद न बताएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक जरूरत के ऊपर नकदी धन खर्च होगा। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के कारण सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है, सावधानी बरतें। शुक्रवार का दिन भी कामकाज की थकान के कारण थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में छोटे बहन-भाइयों से सहायता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन से अपने काम को समय से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3

मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन  सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। बच्चे भी विदेशी शिक्षण शैली को प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। बृहस्पतिवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन धर्म कर्म के कामों में लगेगा। सप्ताह के अंत में काफी समय से रुके हुए किसी काम को मेहनत करके पूरा किया जा सकता है और सफलता मिलने की संभावनाएं भी बनती है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। रविवार के दिन किसी नए काम के लिए आयाम खुलते नजर आएंगे।

उपाय:- माथे पर केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।


मूलांक – 4

मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। इस सप्ताह बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए भी सावधानी बरतें। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती है। संगीत कला नृत्य इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेगी। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। बेकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें।

उपाय :- घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। पक्षियों को सबूत हरी मूंग की दाल का दाना डालें।


मूलांक – 5

मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दे सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। प्रत्येक बात पर काफी परिपक्व दृष्टि कोण से देखने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में अपने क्रोध पर काबू रखें। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:-यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


मूलांक – 6

मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तों को खराब न करें हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बनते हैं। सप्ताह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। समाज सेवा इकाई से जुड़े हुए लोग ज्यादा सक्रिय रहेंगे। हालांकि कामकाज की अधिकता के कारण समय व्यस्त रहेगा। निजी जीवन पर सप्ताह के अंत में थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे।

उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गाय का घी मंदिर में दान करें।


मूलांक – 7

मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। हालांकि सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए काम को गति मिलने की और उसमें लाभ होने की संभावनाएं बनती है। मंगलवार के दिन व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन यात्राएं करनी पड़ सकती है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि बहुत से काम एकत्रित होने के कारण उन्हें पूरा करने की जरूरत भी महसूस होगी। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से काम पूरे होंगे।

उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।


मूलांक – 8

मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। इस पूरे सप्ताह कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। माता के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह की शुरुआत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। बाहर के कामों से आपको लाभ होगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। उतावलेपन में आकर अपने काम को खराब ना करें।

उपाय:- रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।


मूलांक – 9

मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई गैर सरकारी और अनैतिक कार्य न करें। सप्ताह के मध्य तक का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा व्यस्त रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को लेकर छोटे बहन भाइयों के साथ अनबन और मतभेद होने की संभावना ही भी बनती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता से सलाह प्राप्त होगी।

उपाय:-  गुड़ और शहद का सेवन करें। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News