Weekly numerology (10th-16th june): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 05:21 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन रिसर्च और अनुसंधान के साथ जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। हालांकि काम थोड़ा नजरअंदाज हो सकता है। रविवार के दिन जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। मंगलवार के दिन किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए मिला जुला रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने मन की बात किसी को बताने की कोशिश करेंगे। हालांकि बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। रविवार के दिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम भी पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। बच्चों का मन पढ़ाई की तरफ केंद्रित रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन विदेशी काम में लाभ दिलवा सकता है। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। रविवार के दिन किसी धर्म स्थान पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम के पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। रविवार के दिन की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी।
उपाय :- कोई गैर सरकारी काम न करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय नौकरी पेशावर लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करके प्रशंसा का पात्र बनेंगे। सप्ताह के आगे का समय भी आपके अनुकूल है। इस सप्ताह किसी नई जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। हालांकि आप अपने कौशल के दम पर हर जिम्मेदारी को सफल रूप से पूरा करने में सक्षम हैं। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संयम के साथ निर्णय लेकर परिस्थितियों को पार करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय निजी रख-रखाव की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर दिनचर्या ज्यादा सक्रिय रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। निजी जरूरत पर नकदी धन खर्च होगा हालांकि बुधवार का दिन व्यावसायिक नजरिया से अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। शनिवार के दिन जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। पिता से किसी काम में सलाह प्राप्त होगी। हालांकि मंगलवार का दिन व्यावसायिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहेगा। कामकाज के चलते अपनी भावनाओं को नजरअंदाज करना पड़ सकता है। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी इस दिन अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बृहस्पतिवार के दिन कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द बीतेगा। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं और यात्राएं सफल रहेंगी।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके निजी जीवन के ऊपर पड़ सकता है। मानसिक चिंताएं और मानसिक तनाव भी बना रहेगा। सूझबूझ और संतुलित दिमाग के साथ निर्णय लेकर समय को पार करने की कोशिश करें। हालांकि बुधवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यवसाय में तरक्की होगी। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। कुछ अनचाहे खर्चों को मैनेज करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। गुड़ का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज और व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं। काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के अंत का समय मिला-जुला रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय:-  सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News